{"_id":"65bd382f5c61ebe83b05397e","slug":"mukesh-becomes-state-secretary-of-bjp-obc-morcha-rohtak-news-c-199-1-sroh1006-112468-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मुकेश बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मुकेश बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव
Sat, 03 Feb 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी14-मुकेश राठौड़। स्वयं
जींद। भारतीय जनता पार्टी ने मुकेश राठौड़ को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। भाजपा हरियाणा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री कर्ण देव कंबोज ने प्रदेशाध्यक्ष नायब सैणी से विचार-विमर्श करके ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें जिले के युवा कार्यकर्ता मुकेश राठौड़ को प्रदेश सचिव का दायित्व दिया गया। नव नियुक्त प्रदेश सचिव मुकेश राठौड़ ने कहा कि वे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी एवं ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज को विश्वास दिलाते हैं कि उसेे जो दायित्व सौंपा है वह उसे पूरी मेहनत व लगन से निभाएंगे। संवाद
विज्ञापन