फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MST and QST will be made from today after 527 days of daily rail passengers

दैनिक रेल यात्रियों की 527 दिन बाद आज से बनेगी एमएसटी व क्यूएसटी

Fri, 03 Sep 2021 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
MST and QST will be made from today after 527 days of daily rail passengers
दैनिक रेल यात्रियों की एमएसटी व क्यूएसटी (मासिक व त्रिमासिक सीजन टिकट) 527 दिन बाद शुक्रवार से बनेंगी। रेलवे के अनुसार जब लॉकडाउन लगा था, उस समय 3798 सीजन टिकट बने थे। दैनिक यात्री संघ का दावा है कि रोहतक से करीब 10 हजार सीजन टिकट बनती है। वहीं, रेलवे ने सीजन पास बनाने की वीरवार को तैयारी की।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते देश में 24 मार्च 2020 को पहला लॉकडाउन लगाया था। इसके साथ ही ट्रेनों व बसों का संचालन बंद कर दिया गया। इसके बाद कोरोना संक्रमण कम हुआ तो लॉकडाउन में सशर्त ढील दी गई मगर ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हुआ। इस दौरान लोगों को घरों तक पहुंचाने के लिए रिजर्व ट्रेनें संचालित की गईं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जिस समय लॉकडाउन लगा था, उस समय रोहतक से 3798 ही सीजन टिकट बनी थी। अब करीब डेढ़ साल के बाद दोबारा से सीजन टिकट शुक्रवार से बनेंगी। इसके चलते वीरवार को तैयारी कर ली गई है। रात 12 बजे के बाद सीजन पास बनाने से संबंधित प्रोग्राम कैश टिकट काउंटरों पर चालू होगा। वहीं, दिल्ली-रोहतक दैनिक यात्री संघ के प्रेस प्रवक्ता सतपाल हांडा का दावा है कि रोहतक से दिल्ली, जींद, हिसार व भिवानी के लिए करीब 10 हजार लोग सीजन पास बनवाते हैं। कैश टिकट काउंटर इंचार्ज सत्यनारायण ने बताया कि सीजन टिकट बनाने का प्रोग्राम रात 12 बजे के बाद चालू होगा। शुक्रवार की सुबह से सीजन टिकट बनाना शुरू होगा। हां, यदि कोई रात को सीजन टिकट बनवाने आएगा तो बनेगी।
विज्ञापन

सीजन टिकट बनवाने के लिए ये लेकर आएं
सीजन टिकट बनाने के लिए एक आवेदन पत्र के साथ में आईडी प्रूफ और एक फोटो लानी होगी। सीजन टिकट काउंटर पर शुल्क जमा करने के बाद रेलवे कर्मी टिकट पर आवेदक की फोटो लगाकर मोहर लगाएगा। तब सीजन टिकट से यात्रा शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed