{"_id":"68cb8eea74777ff964045626","slug":"msme-for-bharat-manthan-will-be-held-in-rohtak-today-2025-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रोहतक में आज होगा एमएसएमई फॉर भारत मंथन, खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर होंगे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रोहतक में आज होगा एमएसएमई फॉर भारत मंथन, खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर होंगे मुख्य अतिथि
Thu, 18 Sep 2025 10:18 AM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:18 AM IST
सार
अमर उजाला ने एमएसएमई क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और उन्हें प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से एमएसएमई फॉर भारत पहल की शुरुआत की है। पहले चरण में देशभर के 26 शहरों में क्षेत्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री, हरियाणा राजेश नागर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फास्टनर उद्योग में वैश्विक मानचित्र पर पहचान बना चुके रोहतक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) की चुनौतियों और संभावनाओं पर आज गहन मंथन होगा। अमर उजाला की ओर से आयोजित एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव वीरवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के राधाकृष्णन सभागार में सुबह 11 बजे से होगा। कार्यक्रम में हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि होंगे। उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और विशेषज्ञों की मौजूदगी में उद्यमियों को नई दिशा देने पर चर्चा होगी।
अमर उजाला ने एमएसएमई क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और उन्हें प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से एमएसएमई फॉर भारत पहल की शुरुआत की है। पहले चरण में देशभर के 26 शहरों में क्षेत्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रोहतक का यह कॉन्क्लेव आयोजित हो रहा है।
कॉन्क्लेव में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित अग्रवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। इनके साथ महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, एमएसएमई मुख्यालय के डिप्टी डायरेक्टर कपिल मित्तल और उनकी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम, एचएसएसआईडीसी के महाप्रबंधक अशोक यादव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगे।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त, रोहतक आईडीसी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन एसके खटोड़, आईएमटी उद्योग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगेंद्र नांदल व उपाध्यक्ष जसमेर लाठर, एमएसएमई सेंटर के सीनियर मैनेजर नरेश कुमार जैन, एमडीयू इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर की डायरेक्टर प्रो. सोनिया, कान्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट प्रवीण गर्ग, हिसार से उद्यमी सुमित्रा, एफडीडीआई मुख्यालय के बिजनेस डेवलपमेंट एंड स्किलिंग प्रोजेक्ट प्रमुख प्रशांत कुमार सक्सेना, ग्रेटर हिसार चैंबर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक सदस्य नितिन गोयल और सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र गोयल, ट्रेश्योर कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज और सीजीएसटी विशेषज्ञ अशोक कुमार मित्तल समेत अन्य उद्योगपति व विशेषज्ञ भी एमएसएमई के भविष्य को लेकर अपनी राय रखेंगे। वहीं, एमडीयू में अर्थशास्त्र विभाग के एचओडी डॉ. राजेश कुमार, उद्यमी महेश महावर व कपिल कौशिक विशेष रूप से समन्वय करेंगे।
कॉन्क्लेव में रोहतक के अलावा बहादुरगढ़, हिसार, सोनीपत और रेवाड़ी से भी उद्यमियों की भागीदारी होगी। कार्यक्रम चार सत्रों में विभाजित किया गया है। उद्घाटन सत्र के बाद दो सत्र पैनल डिस्कशन के होंगे। पहले पैनल का विषय कल के एमएसएमई और दूसरे पैनल का विषय स्थानीय चुनौतियां और अवसर रहेगा। अंतिम सत्र में विशेषज्ञ विचार साझा करेंगे और भविष्य की राह दिखाएंगे।

इन श्रेणियों में मिलेंगे पुरस्कार
उत्पादन उत्कृष्टता
नवाचार, अनुसंधान एवं डिजिटल परिवर्तन
गुणवत्ता एवं सतत विकास
सेवा एवं ग्राहक प्रभाव
अपव्यय पर विजय
निर्यात एवं वैश्विक पहुंच
महिला उद्यमी सम्मान (एमएसएमई)
उभरता स्टार्टअप (एमएसएमई)
पारंपरिक एवं सांस्कृतिक उद्यम
उद्यम एवं कौशल विकास
सामाजिक प्रभाव, ईवी/सौर/नवीकरणीय ऊर्जा व रोजगार सृजन
(आप पुरस्कारों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो एमएसएमई फॉर भारत की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।)
सहयोगी भागीदार
इस आयोजन में द्धिवेन बाई किआ, शिपिंग एंड फुलफिलमेंट पार्टनर, निंबस पोस्ट, सह प्रायोजक उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के रूप में शामिल हैं।
9 अक्तूबर को दिल्ली में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, पुरस्कार व एक्सपो
क्षेत्रीय कॉन्क्लेव होने के बाद 9 अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, एक्सपो व पुरस्कार समारोह होगा। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।