फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MPs met CM for several projects including expansion of metro from Bahadurgarh to Sampla

बहादुरगढ़ से सांपला तक मेट्रो के विस्तार सहित कई प्रोजेक्ट के लिए सीएम से मिले सांसद

Sun, 10 Oct 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
MPs met CM for several projects including expansion of metro from Bahadurgarh to Sampla
सीएम मनोहर लाल को पत्र सौंपते सांसद डॉ. अरविंद शर्मा। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़ से सांपला तक मेट्रो के विस्तार सहित कई बड़े प्रोजेक्ट के लिए सांसद अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की है। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र झज्जर, रोहतक, कोसली के विकास कार्यों के लिए भी सीएम के समक्ष कई योजनाएं रखीं, इस पर सीएम ने सांसद को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली दौरे के दौरान सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की है। शनिवार को जारी प्रेस बयान में उन्होंने बताया कि धान व बाजरे की खरीद को लेकर भी चर्चा हुई है। इसके अलावा उन्होंने खेतों से पानी की निकासी का कार्य तेजी से करवाने की सीएम से मांग रखी। इस पर आश्वासन मिला है कि समय रहते खेतों से पानी निकलवा दिया जाएगा। इसके लिए उपायुक्तों से रिपोर्ट मांगी गई है। सांसद ने कोसली क्षेत्र में सामुदायिक केंद्र, सड़क निर्माण सहित कई लंबित मामले भी रखे। झज्जर व रोहतक के विकास को लेकर भी सांसद ने सीएम के समक्ष कई योजनाएं रखीं। रेलवे से जुडे़ मामलों को लेकर सांसद ने आगामी बजट में प्रावधान करने की भी मांग की है और बताया कि प्रस्तावित फर्रूखनगर से चरखी दादरी रेलवे लाइन के स्थान पर साउथ हरियाणा इकॉनोमिक रेल कॉरिडोर (फर्रूखनगर-झज्जर-चरखी दादरी-लोहारू) बनाया जाए। हरियाणा ओरबिटल रेल कॉरिडोर (सोनीपत से पलवल) की तर्ज पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत एचआरआई डीसी से सर्वे करवाया जाए। फर्रुखनगर से लोहारू साउथ हरियाणा इकॉनोमिक रेल कॉरिडोर (वाया झज्जर, चरखी दादरी और बाढ़सा) रोहतक लोकसभा की चारों विधानसभाओं (बहादुरगढ़, बादली, झज्जर, बेरी) को फायदा मिलेगा। इस रेल कॉरिडोर की लंबाई लगभग 110 किलोमीटर की होगी और जिसकी गति सीमा अधिकतम 130 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। इसके तहत छह रेलवे स्टेशन (दादरी तोये, झज्जर, गवालीसन-माजरा, छुछकवास, मातनहेल, बिरहोड-खाचरौली) झज्जर जिले में प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed