फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MP Ratan Lal Kataria passed away, Leaders tweeted tribute

सांसद रतन लाल कटारिया का निधन: पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, सीएम मनोहर लाल निवास स्थान पहुंचे

Thu, 18 May 2023 10:47 AM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 May 2023 10:47 AM IST
सार

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया के निधन से प्रदेश में शोक लहर दौड़ गई है। अलग-अलग पार्टियों के नेता भी ट्वीट के माध्यम से रतन लाल कटारिया को श्रद्धांजली दे रहे हैं।

विज्ञापन
MP Ratan Lal Kataria passed away, Leaders tweeted tribute
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजली देते हुए लिखा कि सांसद एवं पूर्व मंत्री रतन लाल कटारिया के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्हें सार्वजनिक सेवा और सामाजिक न्याय के लिए उनके समृद्ध योगदान के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।

विज्ञापन


हरियाणा सीएम मनोहर लाल रतनलाल कटारिया के निवास स्थान पहुंचे
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सांसद रतन लाल कटारिया के निवास स्थान पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की व परिवार के सदस्यों को ढाढ़स बंधाया। वहीं, सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज़ उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।
विज्ञापन

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने लिखा
हंसते हंसते रूला गये रतन लाल कटारिया, हंसमुख स्वभाव उनके व्यक्तित्व में सबसे उपर था, ग़रीबी से उठकर केंद्रीय मंत्री तक पहुंचे, बहुत जल्दी हमारे बीच से चले गये, जनसेवा, विनम्र मित्रवत् स्वभाव उनकी पूंजी थी, उनका घर बीजेपी का घर है, दशकों तक उनके साथ काम करने का मौक़ा मिला, उनका जाना, देश, प्रदेश, व भाजपा एवं मेरी निजी क्षति है। भावपूर्ण श्रद्धांजली
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हरियाणा में एक दिन का राजकीय शोक घोषित
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ने आज पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया के निधन पर हरियाणा में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
 

आम आदमी पार्टी के नेता अशोक तंवर ने लिखा

अम्बाला से सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया के निधन पर शोक प्रकट करता हूँ। कटारिया जी एक मिलनसार, मृदुभाषी एवं लोगों का दुख दर्द महसूस करने वाले एक बेहतरीन व्यक्तित्व के धनी थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लिखा

अम्बाला के लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया के निधन का बहुत दुख है। वह भाजपा के एक कद्दावर नेता थे। उनके निधन से पार्टी को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट कर कहा

अंबाला से बीजेपी सांसद, हरियाणा के वरिष्ठ नेता रतनलाल कटारिया के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर दुःखी हूं।प्रदेश की राजनीति के लिए ये बड़ी क्षति है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed