फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MP Jaiprakash taunts BJP: Two days after EVMs were shut down, votes were increased by 60,000, a planned theft.

सांसद जयप्रकाश का भाजपा पर तंज: ईवीएम बंद होने के दो दिन बाद बढ़ा दी 60 हजार वोट, योजनाबद्ध तरीके से हुई चोरी

Sat, 08 Nov 2025 03:03 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Nov 2025 03:03 PM IST
सार

कांग्रेस के सांसद जयप्रकाश ने कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने भी मान लिया कि हमने वोट चोरी की है। कृषि मंत्री कह रहा है कि जो किसान अपनी फसल की रखवाली न कर पाए उसे खेत छोड़ कर चला जाना चाहिए।

विज्ञापन
MP Jaiprakash taunts BJP: Two days after EVMs were shut down, votes were increased by 60,000, a planned theft.
सांसद जयप्रकाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सांसद जयप्रकाश ने राहुल गांधी की ओर से उठाए गए वोट चोर गद्दी छोड़ मुद्दे को सही करार देते हुए कहा कि यह वोट चोरी की सरकार है। सांसद जयप्रकाश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकसभा के चुनाव में जब ईवीएम बंद हो गई थी तो उसके दो दिन बाद चुनाव आयोग ने 60 हजार वोट ज्यादा बताई। चुनाव आयोग के लोगों से हमने पूछा तो उन्होंने कहा कि हमारे से गलती हो गई। योजनाबद्ध तरीके से लोगों के वोटों की चोरी की गई है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में भी इसी तरीके से वोटों की चोरी की गई। पहले 61 फिर 63 फिर 67 प्रतिशत मतदान बताया गया। एक एक व्यक्ति के 22-22 जगह वोट बने हुए हैं। यह वोट चोरी से बनी हुई सरकार है। जिन लोगों ने जनता से इतनी बड़ी ठगी की हो उन लोगों से ईमानदारी की उम्मीद करना बेमानी होगा।
विज्ञापन




एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री तथा मुख्यमंत्री ने भी मान लिया कि हमने वोट चोरी की है। कृषि मंत्री कह रहा है कि जो किसान अपनी फसल की रखवाली न कर पाए उसे खेत छोड़ कर चला जाना चाहिए। लोगों की ओर से चोरी व ठगी का हिसाब जनता लेगी। चोरी की यह सरकार लोगों से रोजाना खिलवाड़ कर रही है। सरकार किसी मुददे पर संजीदगी नहीं दिखाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed