फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MP Arvind Sharma enumerated his achievements

Rohtak News: सांसद अरविंद शर्मा ने गिनाईं उपलब्धियां

Thu, 18 Apr 2024 05:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
MP Arvind Sharma enumerated his achievements
रोहतक। सांसद डाॅ. अरविंद शर्मा ने बुधवार को मानसरोवर पार्क के पास प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस साल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा। इन दो कार्यकाल में धारा 370, 35ए, राम मंदिर, तीन तलाक, महिला आरक्षण समेत अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। विपक्ष इन मुद्दों पर एक कदम बढ़ाता था, तीन कदम पीछे हटाता था। पिछले 60 साल में 16 आईआईटी थी। नरेंद्र मोदी की सरकार में 9 आईआईटी बनी। एम्स की संख्या 60 वर्षों में 7 थी। पिछले दस वर्षों में 15 नए एम्स बने हैं। यही नहीं, नए आईआईएम व मेडिकल कॉलेज बने हैं। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए सांसद ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा जो भी आरोप लगा रहे हैं। वह सभी झूठे हैं। झूठ के बल पर ही इन्होंने 10 साल राज किया। अब कह रहे हैं लोकतंत्र की हत्या, एमडीयू में अनुमति नहीं, यह लोकतंत्र की हत्या है। यह सब कहना बेकार है। हमने काम किया है। अनेक उपलब्धियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed