{"_id":"681fbf7c7e6673c86704f8e8","slug":"mou-to-empower-student-innovation-rohtak-news-c-17-roh1020-650386-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: छात्र नवाचार को सशक्त बनाने के लिए एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: छात्र नवाचार को सशक्त बनाने के लिए एमओयू
Sun, 11 May 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 11 May 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
10सीटीके27-एमडीयू में आयोजित एमओयू बैठक में मौजूद कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, कुलसचिव डॉ. कृष्णका
रोहतक। छात्र नवाचार और उद्यमिता को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने रूहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू किया।
यह एमओयू विद्यार्थियों और युवा उद्यमियों के बीच नवाचार, इनक्यूबेशन और स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत व रूहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजीज की ओर से बाला देवी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
इसके तहत एमडीयू अपने नवाचार एवं इनक्यूबेशन केंद्र के माध्यम से आवश्यक अधोसंरचना और नीति समर्थन प्रदान करेगा। रूहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजीज औद्योगिक मेंटरशिप, प्रशिक्षण और स्टार्टअप के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
विज्ञापन
इसमें बिजनेस मॉडलिंग, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल ब्रांडिंग, निवेशक संपर्क और उत्पाद प्रोटोटाइप विकास सेवाएं शामिल होंगी।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने इस पहल को भारत की स्टार्टअप दृष्टि के अनुरूप एक परिवर्तनकारी कदम बताया। इस मौके पर प्रो. एएस मान, प्रो. गुलशन तनेजा, प्रो. राहुल ऋषि, प्रो. अजय राजन, प्रो. संदीप मलिक, प्रो. प्रभाकर कौशिक, प्रो. आशीष दहिया, प्रो. सुमित गिल, डॉ. नवीन कुमार और प्रो. दीपक कौशिक मौजूद रहे। संवाद