फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mother's Day celebrated in Bollywood style

Rohtak News: बॉलीवुड अंदाज मेंं मनाया मदर्स डे

Thu, 11 May 2023 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Mother's Day celebrated in Bollywood style
10सीटीके 73 - बॉलीवुड अंदाज में मदर्स डे मनाती पनाश ग्रुप की सदस्य। विज्ञप्ति
रोहतक। पनाश ग्रुप की ओर से निजी होटल में मदर्स डे के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्रुप की सदस्य बॉलीवुड अंदाज में दिखाई दी। यही नहीं बॉलीवुड जगत में शामिल अभिनेत्रियों को ग्रुप की सदस्यों ने बॉलीवुड अंदाज में ही बधाई दी। इस दौरान सभी विभिन्न अभिनेत्रियों की वेशभूषा पहनकर पहुंची थी। यहां ग्रुप की सदस्य श्वेता कियारा आडवाणी की तो दीपा पुराने दौर को याद दिलाते हुए शर्मिला टैगोर के किरदार में नजर आई।
विज्ञापन

ग्रुप की अन्य सदस्य बॉलीवुड जगत की मशहूर अभिनेत्रियां जैसे शर्मिला टैगोर, करिशमा कपूर, रेखा, प्रियंका चोपड़ा, हेमा मालिनी के रूप में नजर आई। मदर्स डे कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य व संगीत का लुफ्त उठाया। ग्रुप की सदस्य रोजी ने जीनत अमान के रूप में दम मारो दम गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। पनाश ग्रुप की सदस्यों ने मां तो आखिर होती है मां कविता के जरिए समाज में माताओं की महत्वता बताते हुए सभी माताओं को मदर्स डे की बधाई दी। इस मौके पर ग्रुप की महिलाओं ने स्टोरी तंबोला खेला, इसमें उन्होंने पनाश ग्रुप की कहानी व उसके सफर को दर्शाया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने जमकर बॉलीवुड गीतों पर नृत्य किया एवं विभिन्न व्यंजनों का लुफ्त उठाया। पनाश ग्रुप की सदस्यों ने समारोह के जरिए संदेश दिया कि समाज में हर मां खुद में सबसे बड़ी शक्ति है और सभी महिलाएं एक समान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed