फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mother Milk Bank inaugurated in PGI

Rohtak News: पीजीआई में मदर मिल्क बैंक का शुभारंभ

Tue, 19 Aug 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 19 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mother Milk Bank inaugurated in PGI
रोहतक ​स्थित पीजीआई में मदर मिल्क बैंक का निरीक्षण करते कुलपति डॉ.एचके अग्रवाल व अन्य। स्रोत :
रोहतक। पीजीआई रोहतक में मदर मिल्क बैंक शुरू करने की पहल की गई है। फिलहाल, यह सुविधा छोटे स्तर पर ट्रायल के आधार पर शुरू की जा रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विज्ञान विवि के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने मदर मिल्क बैंक का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि आपका बच्चा प्री-मैच्योर है। वजन कम है। मां अपने बच्चे को किसी कारणवश दूध नहीं पिला पा रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। संस्थान का मदर मिल्क बैंक नवजात शिशुओं व माताओं को इस समस्या से राहत पहुंचाएगा। सरकार व एनएचएम के सहयोग से यह बैंक शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह मिल्क बैंक विशेष रूप से प्री मैच्योर शिशुओं और कम वजन वाले नवजात शिशुओं के लिए महत्वपूर्ण है। इन्हें मां के दूध की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। मदर मिल्क बैंक में दूध सुरक्षित व स्वच्छ तरीके से संग्रहीत किया जाता है। मिल्क स्टोरेज व अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। एनएचएम के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने इस बैंक के लिए 40 लाख रुपये उपकरण खरीदने के लिए दिए हैं। नियोनेटोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. जगजीत दलाल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed