फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mother and younger brother are suspected of killing the young man and suppressing the dead body in the house

मां और छोटे भाई पर युवक की हत्या कर शव घर में दबाने का शक

Sun, 15 Aug 2021 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Mother and younger brother are suspected of killing the young man and suppressing the dead body in the house
महम के सैमाण गांव में वारदात की सूचना के बाद एकत्रित ग्रामिण। संवाद
महम चौबीसी के गांव सैमाण में ढाई माह से लापता 23 वर्षीय युवक की हत्या कर शव घर में दबाने की आशंका है। आरोप है कि उसकी मां व छोटे भाई ने शव दबाने के बाद कमरे में पक्का फर्श बनवा दिया। महम पुलिस ने लापता युवक के फूफा के बयान पर मां-बेटे के खिलाफ हत्या करने व सुबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है। अब रविवार को महम पुलिस ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में फर्श तुड़वाकर शव को ढूंढेगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक पेटवाड़ गांव निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 1988 में सैमाण गांव में हुई थी। जबकि उसके साले सत्यवान की शादी 1990 में गरनावठी गांव निवासी सुनीता से 1990 में हुई। उसके साले के दो लड़के हैं। बड़े लड़के 23 वर्षीय कर्मपाल उर्फ राहुल के साथ उसकी मां की अनबन रहती थी। दो-ढाई माह से राहुल लापता है। साथ ही सुनीता भी अपने छोटे बेटे के साथ कहीं चली गई है। सतीश ने पुलिस को बताया कि उसे शक है कि कर्मपाल उर्फ राहुल को उसकी मां सुनीता ने गायब करवा रखा है। साथ ही उसने अपने स्तर पर सैमाण गांव में पता किया तो पता चला कि मकान के स्टोर रूम में नया फर्श डला हुआ है। उसे शक है कि कर्मपाल उर्फ राहुल की हत्या उसकी मां सुनीता व उसके भाई विकास ने मिलकर की है। साथ ही राहुल के शव को घर में ही जमीन में दबाकर ऊपर फर्श डाल दिया। घर में फर्श तोड़कर जांच की जाए। यदि राहुल का शव मिलता है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने हत्या व सुबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

आज होगी खोदाई, ड्यूटी मजिस्ट्रेट के बिना लौटी पुलिस
वहीं, महम पुलिस मामले की सूचना पाकर शनिवार को सैमाण गांव में पहुंची। चार घंटे तक मामले की छानबीन की, लेकिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त न होने के कारण घर की खोदाई नहीं हो सकी। ऐसे में रात करीब आठ बजे पुलिस लौट आई। अब रविवार को पुलिस स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद गांव में जाकर खोदाई करेगी। इसके बाद पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मकान पर ताला लगा दिया है। साथ ही उनकी लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी मां-बेटा रोहतक में रह रहे हैं। सीआईए पुलिस भी मामले में जांच कर रही है।

वर्जन
सैमाण गांव से एक युवक ढाई माह से लापता है। उसके फूूफा सतीश ने आशंका व्यक्त की है कि उसकी हत्या कर शव घर में ही दबाया गया है। शक के आधार पर युवक की मां व भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अब रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में फर्श की खोदाई कराएंगे। इसके बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।
- शमशेर सिंह, इंस्पेक्टर थाना महम

महम के सैमाण गांव में मकान पर लगा ताला।  संवाद

महम के सैमाण गांव में मकान पर लगा ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed