फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Morning walking in the park, close to the former CM Hooda Congress leader shot

सुबह पार्क में टहल रहे पूर्व सीएम हुड्डा के करीबी कांग्रेस नेता की गोली मार कर हत्या

Sat, 23 Apr 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 23 Apr 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
Morning walking in the park, close to the former CM Hooda Congress leader shot
पूर्व सीएम हुड्डा के करीबी कांग्रेस नेता की गोली मार कर हत्या - फोटो : अमर उजाला
सुबह पार्क में टहल रहे कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष और हैफेड के पूर्व चेयरमैन अशोक उर्फ काका (60) की तीन बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाशों ने काका को तीन गोली मारी, जिसमें से एक गोली उनकी कमर में लगी, दूसरी आंख में और तीसरी छाती में लगी। गोली मारने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए पैदल ही फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पार्क में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


पार्क के गेट पर खड़े अशोक के पड़ोसी उन्हें लेकर पीजीआई पहुंचे, जहां डाक्टरों ने काका को मृत घोषित कर दिया। ज्वैलर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अशोक काका पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी बताए जाते हैं। वारदात से आक्रोशित व्यापारियों ने चेताया है कि यदि बदमाशों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो सोमवार को रोहतक बंद रखा जाएगा। वहीं, दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एक आरोपी माता दरवाजा निवासी बताया जा रहा है। एसपी शशांक आनंद का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते अशोक की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को कुछ जगहों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। अभी तक मिली फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अशोक को पहले से धमकियां मिल रही थीं। अशोक का एक बेटा नीतिन और दो बेटियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब साठ वर्षीय अशोक उर्फ काका शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मॉडल टाउन के डबल पार्क में टहलने के लिए निकले थे। पार्क  में आने के बाद उनके भाई गेट पर खड़े हो गए जबकि अशोक पार्क में टहलने लगे। वह अपने मित्रों के साथ पार्क के ट्रैक पर टहल रहे थे। इसी बीच तीन युवक पार्क में दाखिल हुए। युवक गेट के पास ही खड़े हो गए।

इसी बीच जैसे ही काका गेट के नजदीक पहुंचे तो एक युवक ने उनकी कमर में गोली मार दी। इस पर अशोक ने गोली मारने वाले युवक को दबोच लिया। तभी एक युवक ने पीछे से आकर अशोक को पकड़ लिया। इसके बाद बदमाशों और अशोक के बीच हाथापाई होने लगी। तभी अशोक बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद एक युवक ने सटाकर उनकी बाई आंख में गोली मार दी। फिर दूसरे युवक ने अशोक  की छाती में गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही पार्क  में अफरातफरी मच गई। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते बदमाश हथियार लहराते हुए पैदल ही फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दो आरोपी एक साइड तो एक अलग रास्ते से फरार हुआ।

वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी पवन कुमार, विजेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने वहां मौजूद लोगों से वारदात के बारे में काफी देर तक पूछताछ की। शहर की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया। शहर में कई जगह नाकेबंदी के बावजूद पुलिस के हत्थे कोई बदमाश नहीं चढ़ सका। अशोक का दोपहर दो बजे शीला बाईपास स्थिति श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान शहर के बहुत से गणमान्य लोग मौजूद रहे। 


प्राथमिक तौर पर सामने आ रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते अशोक उर्फ काका की हत्या की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में नाकेबंदी कर टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
- शशांक आनंद, एसपी रोहतक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed