फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   More than 200 research papers presented in the Research Conclave

Rohtak News: रिसर्च कानक्लेव में 200 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत

Fri, 15 Mar 2024 04:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 15 Mar 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
More than 200 research papers presented in the Research Conclave
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में गुरुवार को अपनी दूसरी रिसर्च कानक्लेव का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्यअतिथि के तौर पर पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष डाॅ. संजय जोडपे ने किया। विशिष्ट अतिथि नेशनल इंस्ट्टिूयट ऑफ मेडिकल स्टेटिक्स आईसीएमआर के कार्यकारी निदेशक डाॅ. विष्णु वरधाना राव व पाॅपुलेशन काउंसिल इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के सीनियर फैलो डाॅ. सपना देसाई व कुलपति डाॅ. अनीता सक्सेना ने दीप प्रज्वलित किया।
विज्ञापन

मुख्यअतिथि डाॅ. संजय जोडपे ने डेसिफेरिंग एंड अपलाइंग रिसर्च एविडेंस इन पब्ल्कि हेल्थ डिसीजन मेकिंग विषय पर रिसर्च के नियम और नैतिकता अपनाने पर जोर दिया। डाॅ. सपना देसाई ने नैवर स्टाॅप आस्किंग वाॅट- रिफ्रेमिंग रिसर्च टू एडे्स पजल्स इन पब्लिक हेल्थ विषय पर व्याख्यान दिया। वहीं, डाॅ. विष्णु वरधाना राॅव इंपोरटेंस आफ बाॅयो-स्टेटिक्स इन हेल्थ रिसर्च पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने कहा कि संस्थान में अधिक से अधिक रिसर्च पर कार्य हो। कॉन्क्लेव की आयोजक डॉ. पुष्पा दहिया ने कहा कि काॅनक्लेव में 700 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। करीब 200 रिसर्च प्रस्तुत हुए। मौके पर डॉ. नीति मित्तल, डॉ. उर्मिला चावला, डॉ. मंजूनाथ, डॉ. पूनम दलाल, डॉ. वरुण अरोड़ा, डॉ. अदिति, एचके अग्रवाल, डाॅ. कुलदीप लालर, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. कुंदन मित्तल, प्राचार्य डाॅ. संजय तिवारी, डाॅ. पुष्पा दहिया, डाॅ. उर्मिल चावला, डाॅ. पूनम दलाल, डाॅ. हरनीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed