फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   More arrival of Basmati 1121 in the market

Rohtak News: मंडी में बासमती 1121 की आवक ज्यादा

Sat, 02 Dec 2023 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
More arrival of Basmati 1121 in the market
रोहतक। रोहतक अनाज मंडी में धान की आवक और बिक्री लगातार हो रही है। ज्यादातर धान मंडी में आकर बिक चुका है। जिले के किसानाें का कहना है कि खराब मौसम की वजह से इस बार पैदावार कम हुई। हालांकि भाव ठीक मिल गया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार धान के दाम ज्यादा रहे। इस साल अब तक धान की आवक करीब 1,013,315 क्विंटल हो चुकी है और इतने के आसपास बिक भी चुका है। किसानों ने बताया कि एमएसपी पर बिकने वाला पीआर धान 65000 क्विंटल, बासमती (1509) 62000 क्विंटल, शरबती 1315 क्विंटल, बासमती (1718) व (1121) 8 लाख 85 हजार क्विंटल धान की मंडी में आवक हुई। वहीं 1121 धान की किस्म की कीमत 3851 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 4,979 रुपये, बासमती (1718) प्रति क्विंटल 3,800 से 4500 के रुपये के बीच बिका।
विज्ञापन


दो ट्रॉली जीरी लेकर आया हूं। फसल तो बिकने में कोई दिक्कत नहीं हो रही, लेकिन बारिश ने सब चौपट कर दिया। इस बार कम बारिश हुई, जिसके कारण लागत भर निकला।
-महावीर, किसान

150 मन धान लेकर झज्जर के डीघल गांव से आए हैं। किसानों का कहां फायदा होता है, हम तो अपनी लागत ही निकाल ले तो बड़ी बात होती है। इस बार फसल हुई, लेकिन पैदावार कम निकरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजवीर, किसान।



एक एकड़ में धान लगाने का खर्च 25 से 30 हजार रुपये का आता है। जिंक, यूरिया, पोटास, सल्फर सब महंगे हैं। धान लगाई की लागत करीब 7000 रुपये है। अब झड़वाई में 10 हजार रुपये तक देने पड़ते हैं। दो ट्राॅली धान लेकर आया हूं।
-अतर सिंह, किसान।



अभी कुछ दिन पहले चार ट्राॅली 1121 धान लेकर आया था। आज दो ट्राॅली धान लेकर आया। मंडी में यहीं पर बासमती ज्यादा है। लागत तो निकल गई, लेकिन गांव के कई किसानों को नुकसान भी हुआ है।

- जगबीर, किसान।

वर्जन
पिछले साल नौ लाख क्विंटल के आसपास धान मंडी में आया था, अब की बार 10 लाख से ज्यादा धान आ चुका है। पिछले साल से धान का भाव 400-500 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा है। क्योंकि बाजार में पिछली बार से ज्यादा खरीदार है। फसल जितनी मंडी में आ रही थी, तुरंत बिक रही है।
हर्ष गिरधर, जिला प्रधान, अनाज मंडी एसोसिएशन रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed