फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   monthly expenditure of Rs 35 to 40, sakshi of rohtak

साक्षी की मासिक डाइट में आता है 35 से 40 हजार रुपये का खर्च

Fri, 19 Aug 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 19 Aug 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
monthly expenditure of Rs 35 to 40, sakshi of rohtak
साक्षी मलिक - फोटो : getty

विज्ञापन
पहलवान साक्षी मलिक को कुश्ती के अलावा टीवी देखना बेहद पसंद है। उनके बेड रूम मेें खास तौर पर एलईडी टीवी लगा है। साक्षी को प्रेक्टिस के बाद आराम करने में कोई व्यवधान न हो, इसका भी खासा ध्यान रखा जाता है। 
साक्षी की मां सुदेश ने बताया कि वे गांव मोखरा की तुलना में शहर में अधिक रहे।

इसलिए बेटी के पहलवान बनने में किसी ने कोई आपत्ति नहीं उठाई। वे स्वयं उसकी प्रेक्टिस के दौरान हर संभव मदद करती थी। जब सरकार बेटियों को आगे बढ़ा रही है तो माता-पिता और समाज को भी बेटियों को आगे निकलने में मदद करनी चाहिए। सुदेश ने बताया कि साक्षी सुबह नाश्ते में फल, बादाम, जूस, गाय का दूध लेती है। वह प्राय: लंच नहीं लेती और शाम को घर में बना साधारण खाना ही खा लेती है। उसे नानवेज, सोयाबीन, तोरी, कड़ी पकौड़ा भी काफी पसंद है। एक खिलाड़ी की मासिक डाइट में करीब 35 से 40 हजार रुपये का खर्च आता है। पिछले काफी समय से ओलंपिक की तैयारी में साक्षी की डाइट की गुणवत्ता को और बढ़ाया गया था। 
विज्ञापन


बेटी से नहीं करती थी टोका-टाकी
सुदेश ने बताया कि जब बेटी प्रेक्टिस करके आती थी तो उसे आराम करने के दौरान कोई टोका टाकी नहीं करते थे। इसके अलावा जब फाइट होनी होती है उससे दो दिन पहले हम बेवजह बात भी नहीं करते। यहां जरूरी होता है कि पहलवान अपना वजन कम रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक 2020 में गोल्ड की उम्मीद
मां सुदेश ने कहा कि अब उन्हें ओलंपिक 2020 में बेटी के गोल्ड मेडल की उम्मीद है। सरकार की तरफ से बहुत सहयोग मिला है। परिवार की स्थिति सही होने से भी साक्षी को कभी किसी चीज की समस्या नहीं हुई। 


मेरे लिए लकी है साक्षी
सुदेश ने बताया कि साक्षी के पैदा होते ही स्वास्थ्य विभाग में मुझे सुपरवाइजर की नौकरी मिली। इसके बाद बेटी ने हर कदम पर कामयाबी हासिल की है। लोगों को अपनी बेटियों को बेटों की तरह आगे बढ़ाने चाहिए, इससे वे भी कामयाब होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed