{"_id":"663d67474e38ddd19b0215e5","slug":"monkeys-attacked-young-man-in-the-stadium-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-107270-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्टेडियम में युवक पर बंदरों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्टेडियम में युवक पर बंदरों ने किया हमला
Fri, 10 May 2024 05:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 10 May 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में बंदरों का आतंक है। वीरवार सुबह स्टेडियम में सैर करने पहुंचे युवक पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों के हमले से बचकर भागने की कोशिश में युवक गिर गया और चोटिल हो गया।
आसपास के लोगों ने युवक को बंदरों के हमले से बचाया। सैर पर आने वाले लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों से स्टेडियम से बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
स्टेडियम में प्रतिदिन सुबह और शाम के समय भारी संख्या में लोग सैर के लिए पहुंचते हैं। इनमें बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग व अन्य शामिल होते हैं। प्रतिदिन उन्हें बंदरों का सामना करना पड़ता है। नई बस्ती निवासी नीरज शर्मा, धर्मपुरा निवासी देवेंद्र कुमार, मॉडल टाउन निवासी संदीप कुमार, दीपक कुमार, मनोज शर्मा, गजराज सिंह, लाइनपार के शंकर गार्डन निवासी प्रमोद कुमार, काठ मंडी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि स्टेडियम में टै्रक पर बंदर बैठे रहते हैं और यहां पर आने-जाने वाले लोगों को घूरते हैं। जब उन्हें भगाने की कोशिश की जाती है तो वे उन पर हमला करते हैं। बंदरों की संख्या भी कोई एक-दो नहीं बल्कि काफी है। ऐसे में यहां पर लोगों का सैर करना भी मुश्किल होता जा रहा है। लोगों ने कहा कि नगर परिषद को इस दिशा में संज्ञान लेना चाहिए और बंदरों को पकड़कर दूसरे स्थानों पर छोड़ना चाहिए। ताकि लोग आसानी से यहां पर सैर कर सकें और बच्चे खेल सकें। े