फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Moldy jaggery reaches schools, agency to recall

Rohtak News: विद्यालयों में पहुंचा फफूंद लगा गुड़, वापस मंगाएगी एजेंसी

Sun, 25 Jan 2026 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 25 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Moldy jaggery reaches schools, agency to recall
28...रोहतक के कलानौर ब्लॉक के राजकीय विद्यालय में सप्लाई हुआ फफूंद लगा गुड़। स्रोत : विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शीतकालीन अवकाश के दौरान विद्यालयों में मिड-डे मील के लिए फफूंद लगा गुड़ सप्लाई हो गया है। इससे अधिकारियों के लिए चिंता खड़ी हो गई है। गुड़ में फफूंद लगने व पिघलने की शिकायतें आई हैं। विद्यालयों से इसकी शिकायत मिलते ही विभाग ने हरकत में आकर एजेंसी को खराब गुड़ वापस मंगवाने के लिए कहा है।
जिले में 38 हजार विद्यालयों में 8वीं तक के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिड-डे मील योजना के तहत भोजन वितरित किया जाता है। गुड़ से बनने वाले व्यंजन भी बच्चों खाने में दिए जाते हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य उप प्रधान ललित कुमार ने बताया कि कलानौर ब्लॉक के स्कूलों में खराब गुड़ सप्लाई किया गया है। गुड़ का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। विभाग को अवगत करवाकर इसे प्रयोग में नहीं लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़ की एक्सपायर डेट भी नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल गुड़ से बनने वाले व्यंजनों के लिए शिक्षक अपने खर्च से गुड़ मंगवा रहे हैं ताकि बच्चों की सेहत प्रभावित न हो।

--------
संबंधित एजेंसी व विभाग मुख्यालय को इस समस्या के बारे में अवगत करवा दिया है। जिन-जिन विद्यालयों में पुराना गुड़ सप्लाई हुआ, वहां से वापस मंगवाया जाएगा। जल्द बेहतर गुणवत्ता का गुड़ स्कूलों में सप्लाई होगा।
- दिलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed