{"_id":"67475f9e3c5109995d091f34","slug":"mokhras-serial-killer-has-not-come-to-the-village-for-three-years-rohtak-news-c-17-roh1019-552572-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 25 दिन में 5 कत्ल... दुष्कर्म के बाद तो \nकहीं सिर्फ बीड़ी नहीं देने पर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 25 दिन में 5 कत्ल... दुष्कर्म के बाद तो कहीं सिर्फ बीड़ी नहीं देने पर ले ली जान
विज्ञापन
27सीटीके14..आरोपी राहुल। स्रोत:पुलिस
रोहतक। गुजरात के वलसाड में गिरफ्तार रोहतक के मोखरा रोज गांव निवासी सीरियर किलर राहुल ने पुलिस के सामने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। राहुल ने बताया है कि उसने महज 25 दिन में पांच हत्याएं कीं। एक छात्रा की हत्या के बाद तो उसने शव से दो बार दुष्कर्म किया। कर्नाटक में एक यात्री की तो सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने बीड़ी देने से इन्कार कर दिया था।
मोखरा रोज गांव के लोगों ने बताया आरोपी राहुल के पिता कर्मबीर की मौत हो चुकी है। घर पर उसका भाई और मां हैं। ग्रामीणों ने बताया राहुल तीन साल पहले ट्रकों पर चालक के तौर पर काम करने गया था। इसके बाद परिजनों से उसका ज्यादा संपर्क नहीं रहा। चलती ट्रेन में सामान चोरी करने की आदत ने उसको शातिर अपराधी बना दिया।
गुजरात पुलिस के खुलासे के मुताबिक, वलसाड में 14 नवंबर को आरोपी ने बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की ट्यूशन से घर लौटते वक्त हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी ने शव से दुष्कर्म किया था। घटनास्थल के पास पुलिस को एक बैग व टीशर्ट मिली थी। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे की जांच में उसी टी-शर्ट और बैग के साथ राहुल नजर आया था। फुटेज की छानबीन में पता चला कि युवक चोरी के केस में सूरत की जेल में बंद रहा है। जेल में बंद बंदियों से फोटो दिखाकर रिकाॅर्ड निकाला गया। वहां से पता चला कि आरोपी का नाम राहुल है और वह हरियाणा के रोहतक जिले के गांव मोखरा का रहने वाला है।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस ने मांगा रोहतक पुलिस से पूरा ब्योरा
गुजरात पुलिस ने रोहतक पुलिस से संपर्क साधकर आरोपी का ब्योरा मांगा था। यहां बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने मोखरा गांव में छानबीन की तो पता चला आरोपी मोखरा खास का नहीं, बल्कि मोखरा रोज का रहने वाला है। परिजनों ने भी उसे घर से बेदखल कर रखा है।
गला दबाकर की छात्रा की हत्या, फिर दो बार शव से किया दुष्कर्म
गुजरात पुलिस ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर ले रखा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वलसाड में जब छात्रा ट्यूशन पढ़कर घर जा रही थी, तभी वह उसे खींचकर झाड़ियों में ले गया। वहां पहले दुष्कर्म किया, इसके बाद फंसने के डर से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के दो घंटे बाद वह दोबारा मौके पर पहुंचा और दो बार शव से दुष्कर्म किया। इसी बीच किसी के आने की आहट सुनकर मौके से फरार हो गया। जल्दबाजी में वह अपनी टी-शर्ट और खाली बैग वहीं छोड़ गया। उसी से कड़ी जोड़कर पुलिस आरोपी तक पहुंची।
तेलंगाना, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल व कर्नाटक में कर चुका है हत्याएं
पुलिस जांच में पता चला है राहुल ने तेलंगाना में एक महिला की लूट के बाद हत्या की। वहीं, महाराष्ट्र में दुष्कर्म के बाद एक महिला की हत्या की। पश्चिमी बंगाल में बुजुर्ग की लूट के बाद हत्या की और कर्नाटक में तो एक यात्री की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने आरोपी को बीड़ी देने से इन्कार कर दिया था।
मोखरा रोज गांव के युवक राहुल को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस ने आरोपी का रिकाॅर्ड मांगा था। वहां की पुलिस को बता दिया है कि आरोपी तीन साल से गांव नहीं आया। उसके खिलाफ रोहतक पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं कर रखा है। आरपीएफ रोहतक ने जरूर चोरी का केस दर्ज कर रखा है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। भाई व मां ही गांव में रहते हैं। भाई कलानौर के बैंक में नौकरी करता है।
-एसआई प्रकाश चंद, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर