{"_id":"65de2e7f4962ab1924016b44","slug":"mokhara-stood-first-uchana-stood-second-in-football-competition-rohtak-news-c-17-roh1020-370412-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फुटबॉल स्पर्धा में मोखरा प्रथम, उचाना द्वितीय रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फुटबॉल स्पर्धा में मोखरा प्रथम, उचाना द्वितीय रहा
Wed, 28 Feb 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों का हौसला बढाते जजपा नेता व अन्य |संवाद
विज्ञापन
महम। मोखरा में दादा मालदे फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांवों की 40 टीमों ने भाग लिया लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मोखरा की टीम प्रथम व उचाना की टीम द्वितीय रही। चरखी दादरी व नूना माजरा दोनों टीमों को तृतीय पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में जजपा के प्रदेश महासचिव हरज्ञान मोखरा, पूर्व विधायक बाली पहलवान व सूरजमल रोज ने मुख्य रूप से शिरकत की। प्रथम टीम को 51 हजार व द्वितीय टीम को 31 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। तृतीय स्थान पर रही दोनों टीमों को बराबर पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर पूर्व खिलाड़ी बोडू कोच, पूर्व सरपंच ओम, सरपंच नीटू मलिक, सरपंच चांद, सरपंच जोनी, सरपंच श्रवण मौजूद रहे। खेल प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता कमेटी में नीरज मलिक, बंटी,दीपक, चांद, सोमबीर, रिंकू पंडित, अजय, बिजेंद्र, रविंद्र, यशवंत ने प्रतियोगिता का समापन कराया।