{"_id":"6611b5347cdf30f1810605a4","slug":"mohit-alias-nephew-of-kasandi-accused-of-ajay-murder-case-arrested-rohtak-news-c-17-roh1019-396995-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अजय हत्याकांड का आरोपी कासंडी का मोहित उर्फ भांजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अजय हत्याकांड का आरोपी कासंडी का मोहित उर्फ भांजा गिरफ्तार
Sun, 07 Apr 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। होटल के बाहर म्यूजिक बजाने को लेकर हुई खिड़वाली गांव के युवक अजय हुड्डा की हत्या के आरोप में सीआईए पुलिस ने सोनीपत जिले के गांव कांसडी के युवक मोहित उर्फ भान्जा को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। चार आरोपियों को पहले पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
सीआईए प्रथम प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मदीना गांव निवासी अजय ने 12 फरवरी को शिकायत दी थी कि खिड़वाली निवासी अजय हुड्डा उसका दोस्त है। शिव कुमार का गैराज का काम है जहां पर अजय की दोस्ती शिवकुमार, दीपक, संजू व संदीप की दोस्ती हो गई। 11 फरवरी को शिवकुमार के भाई टीनू के लड़का होने पर शिवकुमार ने सबको पार्टी देने के लिये रात करीब नौ बजे बुलाया। अजय के साथी अजय हुड्डा, संदीप, दीपक, संजू, राहुल, शिवकुमार की गैराज में इकट्ठे होकर सुखपुरा चौक स्थित होटल पर आए थे। रात करीब एक बजे पार्टी करने के बाद होटल से नीचे बाहर आ गए। अजय व उसके साथियों ने होटल के बाहर कार में म्यूजिक चला लिया। इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। युवकों ने अजय और उसके दोस्तो पर जानलेवा हमला कर दिया। शिवकुमार व अजय गोली लगने के कारण सड़क पर ही गिर गये। युवकों ने भागते समय अजय हुड्डा के ऊपर से गाड़ी उतार दी और गोहाना की तरफ फरार हो गए। तीन दिन बाद अजय ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को काबू कर लिया था, जबकि मोहित उर्फ भांजा फरार चल रहा था।