फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Modi will make the country the third largest economy in the world: Manish Grover

विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाएंगे मोदी : मनीष ग्रोवर

Mon, 26 Feb 2024 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Modi will make the country the third largest economy in the world: Manish Grover
रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत हाथों में देश अगले 5 साल के अंदर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा। हरियाणा की जनता ऐतिहासिक फैसले लेने वाले प्रधानमंत्री मोदी का साथ देकर सभी 10 सीटें उनकी झोली में डालने का काम करेगी। रविवार को मोहल्ला के बूथ नंबर 73 पर आयोजित मन की बात के दौरान पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने यह बात कहीं।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के खाते में सालाना छह हजार की राशि डालने, गरीब लोगों को 5 लाख रुपए तक का आयुष्मान कार्ड की सुविधा देने, धारा 370 खत्म करने, मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने, मजबूत अर्थव्यवस्था करने, देश की सीमाओं को मजबूती देने, पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाने, पारदर्शी और ईमानदार सरकार देने जैसे अनेक महत्वपूर्ण काम किए हैं। हरियाणा की जनता ने जिस तरह 2019 के चुनाव में सभी सीटें मोदी की झोली में डालने का काम किया था। इस बार 2024 में भी सभी 10 सीटों पर कमल खिलेगा। लोकसभा में लिए हर फैसले में रोहतक के लोगों के वोट की भी कीमत रही है और आने वाले समय में रोहतक लोकसभा से एक बार फिर कमल खिलेगा। निजी स्वार्थ को त्याग कर राष्ट्र हित की बात करें। जब राष्ट्र सुरक्षित रहेगा तो हर भारतीय तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पढ़ने वाले बच्चों को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी देकर ऐतिहासिक काम किया है। मुख्यमंत्री ने जो बजट पेश किया है, उससे हरियाणा तरक्की के नए आयाम स्थापित करेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजीव भानकर, नोरतामल भटनागर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed