फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Modi is jealous of Arvind's work, that's why he put him in jail: Sunita Kejriwal

अरविंद के कामों से जलते हैं मोदी, इसलिए जेल में डाला : सुनीता केजरीवाल

Sun, 08 Sep 2024 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 08 Sep 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Modi is jealous of Arvind's work, that's why he put him in jail: Sunita Kejriwal
07सीटीके15.. महम चौबीसी के चबूतरे पर आम आदमी पार्टी की जनसभा में मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
रोहतक/महम। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का कहना है कि प्रधानमंत्री अरविंद के कामों से जलते हैं, इसलिए उनको झूठा केस बनाकर जेल में डाला गया है। हरियाणा का बेटा चोर नहीं, शेर है। किसी के सामने नहीं झुकेगा। सुनीता शनिवार को महम चौबीसी के चबूतरे पर पार्टी की जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
सुनीता ने कहा कि भाजपा को केवल सत्ता से प्यार है, इसलिए वो पार्टियां तोड़ते हैं और विपक्ष के नेताओं को जेल में डालते हैं। उनको समाज के काम में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा, मैं हरियाणा की बहू आपसे पूछती हूं कि क्या प्रदेश की जनता अपने बेटे का अपमान चुपचाप सहन करेगी? वे कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल चोर है। मैं कहती हूं कि अगर वे चोर हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। सुनीता ने कहा कि भाजपा सरकार को प्रदेश में 10 साल हो गए, लेकिन न शिक्षा में सुधार हुआ और न सरकारी स्कूल अच्छे बने। भाजपा को एक भी वोट नहीं देना है।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली और पंजाब में अरविंद केजरीवाल की पांच गारंटी काम कर रही हैं। जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं। महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा कर रही हैं। बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का इंतजाम किया है। अब 18 साल से ऊपर की हर महिला को एक एक हजार रुपये देने की योजना है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का जन्म सिवानी गांव में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई और परवरिश हिसार में हुई। कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद यह लड़का दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाएगा। ये कोई मामूली बात नहीं है। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह भी कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे में नहीं, सीधी सरकार में आती है आप : अनुराग ढांडा
पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि कुछ लाेग आम आदमी पार्टी को प्रदेश में कमजोर बता रहे हैं। कहते हैं, आप सर्वे में नहीं आ रही। ढांडा ने कहा कि ऐसे लोग पार्टी को कमजोर समझने की ऐतिहासिक राजनीतिक भूल कर रहे हैं। इशारा मिलते ही पार्टी सभी हलकों से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में बड़े-बड़े दिग्गजों को मात दी है। प्रदेश में भी पार्टी जीतेगी। ढांडा बोले, महम चौबीसी से जो फैसला हो जाता है, वो टलता नहीं है। जनसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर अनिल रंगा, अश्वनी देशवाल, प्रवीन गुसखानी, बिजेंद्र हुड्डा, विकास नेहरा, अमित, अशोक काजल, विक्की बल्हारा, वजीर सिंह अहलावत, रामबीर बल्हारा और शिव मोहन गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed