फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Modi 3.0: Three ministers from Haryana giving five MPs, BJP preparing for assembly elections

Modi 3.0: पांच सांसद देने वाले हरियाणा से तीन मंत्री, विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी

Sun, 09 Jun 2024 10:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा
अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 10:00 PM IST
सार

हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा से तीन सांसदों को मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

विज्ञापन
Modi 3.0: Three ministers from Haryana giving five MPs, BJP preparing for assembly elections
मनोहर लाल, राव इंद्रजीत सिंह व कृष्ण पाल गुर्जर शपथ लेते हुए। - फोटो : ANI

विस्तार

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम को संपन्न हुआ। इस समारोह में हरियाणा के तीन सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली। हरियाणा से मोदी 3.0 की सरकार में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर तो सांसद राव इंद्रजीत सिंह व कृष्ण पाल गुर्जर ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। हरियाणा से भाजपा के पांच सांसद चुने गए हैं। इनमें से तीन को मंत्री बनाया जाना दिखता है कि इस बार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का हरियाणा पर विशेष फोकस रहा है। 
विज्ञापन


पिछली बार दस सांसद होते हुए भी हरियाणा के दो सांसदों को मंत्री बनने का अवसर मिला था। इस बार हरियाणा में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और सीट घटकर आधी रह गई है। पांच सीट कांग्रेस ने जीती हैं। विधानसभा वार देखें तो यहां भी भाजपा पिछड़ती दिखाई दी।
विज्ञापन


ऐसे में पांच सांसदों में से तीन को मंत्री बनाकर हरियाणा को पिछली बार से ज्यादा तरजीह दी गई है। कहीं न कहीं कार्यकर्ताओं और वोटर्स को भी संदेश दिया गया है कि हरियाणा पर भाजपा का विशेष फोकस है। यहां कुछ ही महिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री बनाए नेताओं पर रहेगी विशेष जिम्मेदारी
हरियाणा से मंत्री बनाए गए सांसदों पर विधानसभा में अच्छे प्रदर्शन की विशेष जिम्मेदारी रहने वाली है। पूर्व सीएम मनोहर लाल पहली बार सांसद चुने गए हैं। वह साढ़े नौ साल तक राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहे हैं। मनोहर लाल की पीएम मोदी के साथ शाह के साथ अच्छी घनिष्ठता है। ऐसे में उनके कंधो पर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में रही कमियों को दूर करने का भार भी रहेगा।


राज्य से चुने गए दूसरे वरिष्ठ सांसद राव इंद्रजीत भी मंत्री बने हैं। वह अब तक तीन बार केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। मोदी के साथ भी उनकी नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। वहीं, अहीरवाल बेल्ट में उनका अच्छा प्रभाव है। अहीरवाल बेल्ट में राज्य की 14 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें अधिकतर सीटों पर उनका दबदबा है। राज्य में चार महीने बाद विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी इस क्षेत्र में बढ़ रही है। भाजपा की पिछली सरकार में अहीरवाल बेल्ट का अहम रोल रहा था।  पिछली सरकार में फरीदाबाद से चुने गए सांसद कृष्ण पाल गुर्जर भी मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल थे। जिस तरह से परिस्थितियां बदली हैं, उन्हें इस बार फिर मौका मिला है। एनसीआर क्षेत्र में उनके कंधों पर भी भाजपा को जीताने की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed