{"_id":"6a5be8bcd075a6057509518b","slug":"model-school-development-work-to-be-carried-out-in-madina-village-at-a-cost-of-367-crore-rohtak-news-c-17-roh1019-890243-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मदीना गांव में 3.67 करोड़ रुपये से होगा मॉडल स्कूल का विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मदीना गांव में 3.67 करोड़ रुपये से होगा मॉडल स्कूल का विकास कार्य
विज्ञापन
19-गांव मदीना में मेरा गांव मेरी धरोहर लिखकर कुएं का किया सुंदरीकरण। संवाद
अभिषेक कीरत
रोहतक। नेताओं और खिलाड़ियों के लिए प्रसिद्ध गांव मदीना के मॉडल संस्कृति स्कूल का 3.67 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्माण किया जाएगा। परियोजना का अनुमानित खर्चा संबंधित विभाग को भेजा जा चुका है और इसी वर्ष निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
गांव की सरपंच अनिशा दांगी ने बताया कि उनके कार्यकाल में शिक्षा के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरपंच बनने के बाद सबसे पहले गांव के सभी रास्तों और गलियों को दुरुस्त कराने का काम शुरू कराया गया।
उन्होंने कहा कि पहले नालियों का पानी गलियों में भर जाता था और कई स्थानों पर सड़कें जर्जर होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। सभी नालियों की मरम्मत कराई गई तथा जहां जालियां नहीं थीं वहां नई जालियां लगवाई गईं।
विज्ञापन
इस कार्य पर करीब पांच लाख रुपये खर्च हुए। इसके अलावा गांव की 40 से 50 गलियों की मरम्मत कराकर उन्हें आवागमन के लिए बेहतर बनाया गया। सरपंच ने बताया कि अब स्कूल भवन के पुनर्निर्माण से विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
दो करोड़ की लागत से 50 गलियों का निर्माण :
सरपंच ने बताया कि गांव में 50 से ज्यादा छोटी-बड़ी गलियों का निर्माण किया जा चुका है। इन गलियों के निर्माण पर 2 करोड़ रुपये की लागत आई है।
सात कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा:
गांव कोे विरासत में पांच पुराने कुंओं की हालत जर्जर थी। इन कुओं का सुंदरीकरण कराकर सबमर्सिबल लगाए गए हैं। इनके ऊपर जाल भी लगाया गया है। सबमर्सिबल का उपयोग पशुओं को पानी पिलाने, पौधरोपण व पेड़ों को पानी देने के लिए होता है। सरपंच ने बताया कि तीन खेतों के कच्चे रास्ते पक्के कराए जा चुके हैं। सात खेतों के रास्तों को पक्का करने की सरकार से मांग की गई है।
सीएचसी पर शुरू होंगी ईसीजी व एक्सरे मशीन :
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को अपग्रेड किया जाएगा। जल्द ही ईसीजी व एक्सरे मशीन शुरू होगी। रात को ओटी व्यवस्था शुरू करने का प्रयास भी चल रहा है। बच्चों को कौशल सिखाने के लिए एक एआई लैब भी पुरानी इमारत में मरम्मत कराकर शुरू की जाएगी।
क्या बोले ग्रामीण:
गांव में सरपंच की तरफ से सफाई व गलियों के दोबारा निर्माण का कार्य कराया गया है लेकिन बिजली व पानी की समस्या बनी हुई है।
प्रदीप, मदीना
गांव में विकास कार्य हुए हैं। पुराने कुओं का धरोहर के रूप में सुंदरीकरण किया गया है। इनका पानी पशुओं को पिलाने में इस्तेमाल हो रहा है।
सचिन, मदीना
गलियों का दोबारा निर्माण कर समतल किया गया है। पहले इनमें गड्ढे थे। कुओं का सुंदरीकरण भी किया जा रहा है।
वीरेंद्र, मदीना