{"_id":"bf82a4b66305ddea9a79f94dbfa8b81b","slug":"moc-drill-rohtak-police-shows-his-preparation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल : बम निरोधक दस्ते ने लिया आतंकियों से लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल : बम निरोधक दस्ते ने लिया आतंकियों से लोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 05 Jan 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह करीब सात बजे जिला पुलिस का बम निरोधक दस्ता आतंकियों से लोहा लेता
विज्ञापन
नजर आया। टीम ने जगह-जगह लगे आतंकियों के बम डिफ्यूज किए। फिर कई टीमें बम
निरोधक दस्ते को कवर करती हुईं नजर आईं।
यह सारा नजारा पुलिस लाइन में देखने को मिला। दरअसल, जिला पुलिस प्रशासन की ओर से सोमवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड हुई। इस दौरान हाल ही में पठानकोट में हुए आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल को बम निरोधक दस्ते ने डेमो दिखाकर जानकारी दी।
मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल को आतंकियों से निपटने के गुर सिखाए गए। बम निरोधक दस्ते के प्रभारी दिनेश दलाल ने बम निष्क्रिय करने की जानकारी दी।
इसके साथ ही विस्फोटकों के बारे में भी बताया। एसपी ने सभी पीसीआर, राइडर और अन्य पुलिस अधिकारियों को हथियारों से लैस होने की सलाह दी। इस मौके पर डीएसपी अमित भाटिया, बिजेंद्र सिंह, अमित दहिया, पवन शर्मा, डॉ रविंद्र, सुरेंद्र और सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।