{"_id":"685ed55d31f11e4c7e04bf35","slug":"mla-pawan-kharkhauda-became-the-president-of-drop-robol-rohtak-news-c-17-roh1019-680156-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ड्रॉप रोबॉल के अध्यक्ष बने विधायक पवन खरखौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ड्रॉप रोबॉल के अध्यक्ष बने विधायक पवन खरखौदा
Fri, 27 Jun 2025 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा ड्रॉप रोबॉल संघ की बैठक को संबोधित करते खरखौदा के विधायक एवं हरियाणा ड्रॉप रोबॉल संघ क
रोहतक। हरियाणा ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विधायक पवन खरखौदा को हरियाणा ड्रॉप रोबॉल संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता ड्रॉप रोबॉल महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व कर्नल डॉ. संदीप नैन ने की। निर्वाचन प्रक्रिया खेल के संस्थापक और पर्यवेक्षक ईश्वर सिंह की देखरेख में हुई।
वीरेंद्र स्वामी (रोहतक) को महासचिव, आईएस पंघाल (जींद) को कोषाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार (बाढड़ा) और प्रदीप डागर (रेवाड़ी) को उपाध्यक्ष, सतबीर (ऐलनाबाद) को सचिव, नरेश राणा (रोहतक) को कार्यालय सचिव और प्रदीप कुमार (पानीपत) को सह-सचिव के रूप में चुना गया। इसके अतिरिक्त, प्रवीण बुधवार (रोहतक) को तकनीकी निदेशक (ड्रॉपकिक डायरेक्टर) और जसबीर कुंडू (मेवात) व नवीन हिसार (हिसार) व अक्षय (गोहाना) को सदस्य के रूप में चुना गया है।
नरेश राणा ने बताया कि हरियाणा ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन का यह कदम राज्य के युवाओं को खेल की दिशा में प्रेरित करने और खेल की गरिमा को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अध्यक्ष पवन खरखौदा ने राज्य में ड्रॉप रोबॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
रोहतक से हुई थी ड्रॉप रोबॉल खेल की शुरुआत
ड्रॉप रोबॉल खेल के संस्थापक ईश्वर सिंह ने बताया कि इस खेल की शुरुआत 2008 में रोहतक से हुई थी। इसकी पहली प्रतियोगिता 2008 में ही कलानौर में एक निजी स्कूल में करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि ड्रॉप रोबॉल खेल देश के 26 राज्यों में खेला जाता है। इसमें एकल, डबल व मिक्स टीम में खिलाड़ी खेलते हैं। खेल की अबतक 5 इंटरनेशनल, 15 राष्ट्रीय और 11 इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता हो चुकी है।