फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mla balraj kundu, income tax, meeting

आयकर विभाग के छापों के बाद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे महम के विधायक बलराज कुंडू

Mon, 08 Mar 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
mla balraj kundu, income tax, meeting
रोहतक/महम। आयकर विभाग के छापों के करीब 10 दिन बाद महम के विधायक बलराज कुंडू रविवार को अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उनका हालचाल पूछा। साथ ही मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार नहीं गिरेगी, क्योंकि सरकार के पास बहुमत का पूरा आंकड़ा है। कांग्रेस ने क्या सोचकर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है, यह मेरी समझ से बाहर है। फिर भी मैं सरकार के खिलाफ ही मतदान करूंगा।
विज्ञापन

महम विधायक ने कहा कि आयकर विभाग के छापों के बाद से कार्यकर्ताओं के लगातार फोन आ रहे थे। कार्यकर्ताओं का चिंतित होना स्वाभाविक है। 10 मार्च को विधानसभा में कांग्रेस द्वारा भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के सवाल पर कुंडू ने कहा कि हाउस में भाजपा के पास 40, जजपा के पास 10 व 5 निर्दलीय समर्थन दे रहे हैं। भाजपा अगर जबरन जजपा व पांच निर्दलीय को दूर करना चाहे, तब भी वे नहीं जाएंगे। यह मेरा मानना है। उन्होंने कहा कि समझ से बाहर है कि कांग्रेस किस उम्मीद में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। हाउस में कांग्रेस के 30 विधायक हैं। दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान और मैं भी अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोट देता हूं, तब भी संख्या 32 बनती है। ऐसे में प्रदेश की जनता को यह कहना है कि जल्द गठबंधन सरकार गिर जाएगी, एक तरह का जनता से धोखा है। महम विधायक ने कहा कि अगर कांग्रेस ने अंदरखाते कुछ बड़ा गेम तैयार कर रखा हो तो मैं कुछ कह नहीं सकता। महम हलके के लिए 300 करोड़ का बजट मांगने के सवाल पर विधायक ने कहा कि मैंने हलके के विकास के लिए बजट की मांग की है। सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चलने का दावा करने वाली सरकार को देखना है कि वे हलके के लिए कितना बजट देती है।
विज्ञापन

सरकार से मांग, किसानों के साथ न्याय किया जाए
हिसार जिले के गांव सिसाए के किसान ने रविवार को टीकरी बार्डर पर जान दे दी। इस पर महम विधायक ने कहा कि मैं असहाय हूं, किसानों के लिए कुछ नहीं कर पा रहा हूं। सरकार से मांग करता हूं कि किसानों के साथ न्याय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed