फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Missing law student's body found in JLN

जेएलएन में मिला लापता लॉ के छात्र का शव

Tue, 27 Jul 2021 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Missing law student's body found in JLN
शहर के अर्जुन नगर के युवक अभिषेक का शव झज्जर में जेएलएन कैनाल में मिला है। वह तीन दिन से लापता था। मामले में झज्जर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक 2011 में उसकी मां वीना का निधन होने के बाद से अभिषेक अपने मामा के पास झज्जर में रह रहा था। 23 जुलाई को वह घर से घूमने के लिए कहकर गया था। उसके बाद से नहीं लौटा। उसकी परिजनों ने तलाश शुरू की। रविवार को अभिषेक का शव मातनहेल गांव के पास जवाहरलाल नेहरू कैनाल में मिला था। पुलिस ने इसकी सूचना अन्य थानों को दी। इसके बाद शव की पहचान अभिषेक परूथी के रूप में हुई।
विज्ञापन

पिता को नहीं मिला शव, पुलिस ने मामा को सौंपा
सोमवार को अभिषेक के पिता बेटे का शव लेने झज्जर पहुंचे, लेकिन अभिषेक के मामा व उसकी बहन सोनिया ने शव उसके पिता को सौंपने से इनकार कर दिया। शव लेने के लिए अभिषेक के पिता ने काफी प्रयास किए, लेकिन पुलिस ने शव उसके मामा को ही सौंपा।
विज्ञापन

लॉ तृतीय वर्ष का था छात्र
एमडीयू में लॉ की पढ़ाई करने वाला तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक 23 जुलाई को घर से गया था। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार को कैनाल में शव मिलने के बाद उसके मामा व अन्य परिजनों ने पहुंचकर अभिषेक की पहचान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 10 साल से अभिषेक और उसकी बहन सोनिया अपने मामा के उसके पास रह रहे थे। इसलिए अभिषेक का शव उसके मामा और बहन को सौंपा गया है।
- रामकरण, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed