{"_id":"5d2b97218ebc3e6d0954f015","slug":"missan-admisssan-rohtak-news-rtk5046038134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशनः फीस जमा कराने का अंतिम दिन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशनः फीस जमा कराने का अंतिम दिन आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों के पास फीस जमा कराने का एक दिन शेष रहा है। दूसरी मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी 15 जुलाई तक फीस जमा करा सकते हैं। रविवार को अवकाश के चलते दाखिले नहीं हो पाए। ऐसे में सोमवार को विद्यार्थियों की भीड़ बनी रहने की उम्मीद है।
स्नातक की पढ़ाई के लिए कॉलेजों में चल रही दाखिले की जंग अंतिम दौर में पहुंच गई है। दूसरी मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों को अपना दाखिला सुनिश्चित कराने के लिए सोमवार को फीस जमा करानी होगी। रविवार को सरकारी अवकाश रहा। इसके चलते दाखिला प्रक्रिया बंद रही। अब इन विद्यार्थियों के पास केवल सोमवार का ही समय शेष रहा है। विद्यार्थी सोमवार शाम तक फीस जमा नहीं कराते हैं तो ये सीटें समाप्त हो जाएंगी। इन पर 16 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग के जरिए दाखिला दिया जाएगा। इस दिन दाखिले से वंचित सभी विद्यार्थियों का मौके पर मौजूद रहना जरूरी है। यहां सभी के आवेदन लेकर कॉलेज अपने स्तर पर मेरिट सूची जारी करेगा। इसके आधार पर फीस जमा करा कर दाखिला सुनिश्चित किया जा सकता है।