{"_id":"68ae0906695f6069d807210b","slug":"miscreants-shot-an-auto-driver-in-kotia-village-rohtak-news-c-203-1-sroh1010-119584-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गांव कोटिया में बदमाशों ने ऑटो चालक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गांव कोटिया में बदमाशों ने ऑटो चालक को मारी गोली
Wed, 27 Aug 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-69 कनीना अस्पताल में उपचाराधीन धर्मेंद्र व पास खड़ा पुलिस कर्मचारी---संवाद
कनीना। उपमंडल के गांव कोटिया निवासी एक ऑटो चालक धर्मेंद्र को सोमवार की रात गोली मारकर घायल कर दिया गया। अज्ञात बदमाशों ने खिड़की के रास्ते गोली मारी।
ऑटो चालक धर्मेंद्र सोमवार की रात परिवार सहित घर पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने खिड़की के बाहर से गोली चला दी जो शीशे को तोड़ते हुए धर्मेंद्र की जांघ में जा लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से कारतूस का खोल बरामद किया है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पीड़ित धर्मेंद्र ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। सोमवार रात करीब ढाई बजे जब वह घर में सो रहे थे। उसी बीच अचानक गोली चलने की आवाज आई और पैर में दर्द महसूस हुआ। रात को लाइट बंद होने के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दिया। पत्नी ऊषा को आवाज लगाई।
विज्ञापन
मोबाइल की टॉर्च जला देखा तो जांघ में तेज दर्द हो रहा था और खून निकल रहा था। इसके बाद बाहर की तरफ देखा तो खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। वहीं गोली का खोल भी पड़ा मिला।
पत्नी ऊषा व बेटा जय पास में सो रहे थे। इसके बाद अन्य परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना लेकर आए। अंधेरा होने के कारण कोई भी नहीं दिखाई दिया।
-- -- -- -- -- --
- वर्जन:
गोली चलने की सूचना के शीघ्र बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई थी। टीम को गोली का एक खोल बरामद हुआ है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीआईए की एक टीम बनाकर इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। - उप निरीक्षक रविंद्र कुमार, शहर थाना प्रभारी कनीना