फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Misbehaved with a couple riding a bike, beat them up when they protested

Rohtak News: बाइक सवार दंपती से की अभद्रता, विरोध पर पीटा

Fri, 29 Aug 2025 06:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
Misbehaved with a couple riding a bike, beat them up when they protested
रोहतक में वीरवार रात अशोका चौक पर पीड़ित दंपती से पूछताछ करता पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : पुरानी सब्जी मंडी के सामने फुटपाथ पर चढ़ा कैंटर व जांच करते पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुशील कुमार। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के अशोका चौक पर वीरवार रात करीब साढ़े 10 बजे बाइक सवार तीन युवकों ने स्कूटी सवार दंपती से अभद्रता की। विरोध करने पर बाइक व स्कूटी पर सवार चार युवक पति से मारपीट करके भाग गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती से पूछताछ की।
आर्य नगर निवासी अक्षय ने बताया कि झज्जर रोड पर उसकी विज्ञापन बोर्ड तैयार करने की दुकान है। रात करीब साढ़े 10 बजे घर से पत्नी दीक्षा व दो साल की बेटी पावनी को स्कूटी पर घूमने आए थे। मानसरोवर पार्क से दिल्ली बाईपास की तरफ जाने लगे तो पीछे से स्कूटी पर एक युवक आया।
विज्ञापन

नजदीक आकर अभद्र इशारा करके आगे निकल गया। उसने उसे आगे जाकर रोका तो उसकी स्कूटी दीवार से टकरा गई। इसी बीच बाइक पर उसके तीन साथी आ गए। चारों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। पत्नी व मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे छुड़वाया। आरोपी मौके से भाग गए। वारदात की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। देर रात तक सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed