{"_id":"57ae0c154f1c1be060ee4411","slug":"minor-over-flow-and-broken-water-entered-in-sector-and-the-residential-sector-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबाहा ओवर फ्लो होकर टूटा, सेक्टर और आवासीय क्षेत्र में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबाहा ओवर फ्लो होकर टूटा, सेक्टर और आवासीय क्षेत्र में घुसा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 13 Aug 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
आवासीय क्षेत्र में घुसा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत रोड पर सेक्टर तीन के पास गांव बोहर से सोनीपत स्टैंड स्थित जल घर आ रहा रजबाहा बृहस्पतिवार देर रात ओवर फ्लो होने के चलते टूट गया। इससे रजबाहे का पानी ताऊ नगर के सामने सड़क पर आ गया। उचित जल निकासी नहीं होने के चलते सड़क पर काफी देर तक पानी खड़ा रहा, इससे स्थानीय लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
सूचना मिलने पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पाया।
रजबाहे की स्थिति पिछले कई सालों से दयनीय स्थिति में है। यहां अधिकतर जगह बनी पुलियों की पर्याप्त सफाई नहीं होने से पानी ओवर फ्लो हो जाता है। इसके चलते आवासीय क्षेत्र में पानी जाने के साथ ही सड़क पर पानी आ जाता है। बृहस्पतिवार रात हुई बरसात से रजबाहा ओवर फ्लो हो गया।
इसी बीच नहर के पास जोहड़ भर जाने से सारा पानी रजबाहे में आ गया। इसके चलते ताऊ नगर के पास रजबाहे की दीवार में दरार आ गई और पानी सड़क पर आ गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे अधिकारियों ने दरार को मिट्टी डलवाकर पाट दिया। शुक्रवार देर शाम तक सड़क से पानी को निकाल दिया गया।
विज्ञापन
जल घर की चहारदीवारी गिरने का भय
जोहड़ ओवर फ्लो होने के चलते जल घर की चहारदीवारी गिरने का भय बना हुआ है। जोहड़ और जल घर के बीच तकरीबन चार फुट पानी जमा है। इसे लेकर जल घर के सरकारी ठेकेदार और विभाग के जेई के बीच कहासुनी भी हुई। ठेकेदार राधे प्रसाद ने बताया कि जेई का कहना है कि चहारदीवारी की जिम्मेदारी उसकी है। जब बरसात बंद होगी वह रजबाहे को सही करा देंगे। ठेकेदार ने बताया कि बरसात अब हुई है, वह इसकी रिपेयरिंग की बात पहले से कहता आ रहा है। जल घर की जिम्मेदारी उसकी है, लेकिन रजबाहे का पानी जल घर की दीवार को नुकसान पहुंचा रहा है। यह पानी अंदर पार्क में भी आ रहा है। एक माह से जोहड़ का पानी ओवर फ्लो है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस संबंध में वह एसडीओ को भी बता चुका है।
11000 केवी का खंभा बना है खतरा
ठेकेदार ने बताया कि जोहड़ और रजबाहे के समीप 11000 केवी का बिजली का खंभा है। जोहड़ और रजबाहे में पशु और इंसान नहाते हैं और दूसरे कार्य करते हैं। यदि कभी करंट उतरता है तो ऐसी स्थिति से निपटना मुश्किल हो जाएगा। इसकी जानकारी देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।
रजबाहे के साथ तकरीबन 70.5 फीट लंबा कच्चा टुकड़ा है, इसी कारण पानी के बहने की समस्या हो रही थी। फिलहाल इसका समाधान करा दिया गया है। ईंट की पक्की दिवार बनवाने के लिए कहा गया है। पानी ओवर फ्लो होने के दौरान रात को नहर का शटर डाउन करवा दिया गया था। इस कारण रजबाहे में नहर का पानी नहीं आ रहा था। फिलहाल कोई समस्या नहीं है। रजबाहे की जगह पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके लिए करीब एक करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार है।
- विकास बालयाण, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग