{"_id":"673fb964720b3bc09e0785f6","slug":"minister-garbage-is-rotting-in-the-city-it-is-the-fault-of-the-officials-the-city-residents-are-bearing-the-brunt-rohtak-news-c-17-roh1019-548783-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मंत्री जी! शहर में कचरा सड़ रहा, गलती अधिकारियों की, खामियाजा भुगत रहे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मंत्री जी! शहर में कचरा सड़ रहा, गलती अधिकारियों की, खामियाजा भुगत रहे शहरवासी
विज्ञापन
मंत्री जी! शहर में कचरा सड़ रहा है। एक साल पहले गलती अधिकारियों ने की, उसका खामियाजा सारे शहरवासी भुगत रहे हैं। वीरवार को जिला परिवेदना समिति की बैठक में खनन एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार के सामने शहर की सफाई के टेंडर का मुद्दा कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा के साथ-साथा भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश किराड़ ने रखा।
मंत्री बोले- मैं भी सरकार से बात करूंगा। डीसी भी मुख्यालय पत्र लिखेंगे, ताकि हाईकोर्ट में 2 दिसंबर की सुनवाई के दौरान कोई रास्ता निकल आए।
सितंबर 2023 में नगर निगम की ओर से शहर की गलियों की सफाई के लिए 49 करोड़ का टेंडर जारी किया गया था। विधायक बतरा ने मंत्री को बताया कि निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच को ठेका 23 दिन में देना था, लेकिन 13 दिन में ही ठेका फाइनल कर दिया। मुख्यालय ने इस पर रोक लगा दी और नए सिरे से टेंडर जारी करने के लिए कहा। निगम ने नए सिरे से टेंडर जारी किया, लेकिन जिस ठेकेदार ने 13 दिन में ठेका लिया था, वह हाईकोर्ट चला गया। हाईकोर्ट ने नए टेंडर की प्रक्रिया पर रोक लगा दी। तभी से मामला फंसा हुआ है।
2 दिसंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई, रास्ता निकाले सरकार
बैठक में पहुंचे कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार को बताया कि 2 दिसंबर को हाईकोर्ट में मामले को लेकर सुनवाई होनी है। सरकार कोई न कोई रास्ता निकालकर अदालत के सामने रखे, ताकि शहर के लोगों की सफाई की समस्या का समाधान हो सके। मंत्री ने कहा कि वे सरकार से बात करेंगे। वहीं, डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि वे इस समस्या के लिए मुख्यालय पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
....
सफाई को लेकर दो भागों में बांटा गया था शहर
शहर की सफाई पर नगर निगम हर साल करोड़ों खर्च करता है। अब तक शहर की गलियों की सफाई का कार्य नगर निगम के 680 कर्मचारी करते थे, इसमें 220 पक्के व 470 डीसी रेट पर लगे हैं। जून 2023 में निगम की तरफ से 22 में 16 वार्ड की गलियों की सफाई ठेके पर दे दी। इसके लिए 16 वार्डों को दो भागों में बांटा गया। वार्ड नंबर 1, 3, 4, 6, 7, 8 व 17 में गलियों की सफाई का ठेका 24 करोड़ 26 लाख रुपये में और 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 20 व 21 का ठेका 24 करोड़ व 75 लाख रुपये में दिया था।
...जब भाजपा के पूर्व पार्षद ने कांग्रेस विधायक को टोक दिया
विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने मामला उठाया था। अब बैठक में कांग्रेस विधायक बीबी बतरा, कलानौर से विधायक शकुंतला खटक व महम से विधायक बलराम दांगी पहुंचे थे। जब पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार शिकायत सुन रहे थे, तभी भाजपा के पूर्व पार्षद एवं पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के करीबी सुरेश किराड़ ने मंत्री के सामने पहले ही शहर की सफाई का मुद्दा उठा दिया। बीबी बतरा बीच में पूरे मामले को रखने लगे तो किराड़ बोले- विधायक जी! एक बार रुक जाएं। पहले मैं अपनी बात रख लूं। बाद में विधायक ने विस्तार से पूरा मुद्दा रखा।
भाजपा कार्यकर्ता बोले- मेरे साथ ऐसा काम कर दिया, जैसे एक देश में दो झंडे
भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार सुनारिया ने मंत्री कृष्ण लाल पंवार को बताया कि उसकी फैक्टरी है, जिसमें शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई थी। वे पोल लगवाकर लाइन बिछवाना चाहते हैं। पावर हाउस से उनके गांव तक पोल लगे हैं, लेकिन बिजली निगम ने दूसरे पोल का एस्टीमेट बना दिया। उसके साथ तो ऐसा काम कर दिया, जैसे एक देश में दो झंडे। मंत्री ने बीच में टोकते हुए कहा, देश में एक ही झंडा है। राजकुमार बोले- सर मानता हूं झंडा तो एक ही है, लेकिन मेरा साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया।