फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   milkha sing, panchayat, dharambir singh fail in dope test for rio olympic, rohtak, nada, rio

नाडा पहुंचे धर्मबीर, रियो जाने पर फैसला आज

Fri, 12 Aug 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 12 Aug 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
milkha sing, panchayat, dharambir singh fail in dope test for rio olympic, rohtak, nada, rio
जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू के साथ नाडा के डीजी से की मुलाकात - फोटो : amar ujala
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बाद डोप में फंसे धावक धर्मबीर बृहस्पतिवार को नाडा पहुंच गए। जिला परिषद के चेयरमैन बलराज कुंडू के साथ उन्होंने नाडा के डीजी से मुलाकात कर अपील पर जल्द सुनवाई की मांग रखी। अपील को मान भी लिया गया है। अब धर्मबीर कमेटी के सामने शुक्रवार को पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद ही उनके रियो जाने पर फैसला हो सकेगा। बता दें कि 200 मीटर रेस में भारत को 36 साल बाद ओलंपिक का टिकट दिलाने वाले धर्मबीर रोहतक के अजायब गांव के रहने वाले हैं। डोप में फंसने के बाद उनको बड़ा झटका लगा था। धर्मबीर ने नाडा में 1 अगस्त को अपने खिलाफ साजिश होने की बात कहते हुए अपील की।  इस पर सुनवाई के लिए उन्हें 28 अगस्त का समय दिया गया। इस तरह धर्मबीर की ओलंपिक में खेलने की उम्मीद पूरी तरह से खत्म हो जाती। लेकिन इस मामले में कुंडू ने हस्तक्षेप किया और वे बुधवार को धर्मबीर को लेकर भाजपा के हरियाणा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन व महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिले थे। उन्होंने इस मामले में केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल व नाडा के डीजी नवीन अग्रवाल से सिफारिश की। ध्यान रहे कि धर्मबीर 13 अगस्त तक ही ओलंपिक जा सकते हैं। इसको देखते हुए धर्मबीर के डोप मामले में शुक्रवार को 12 बजे सुनवाई होगी और वह कमेटी के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन


राजनीति व भेदभाव का शिकार हुआ धर्मबीर: कुंडू

जिला परिषद के चेयरमैन बलराज कुंडू ने आरोप लगाया कि धर्मबीर सिंह एथलेटिक्स फेडरेशन की राजनीति व भेदभाव का शिकार हुआ है। क्योंकि फेडरेशन में राजनीति बहुत ज्यादा हो रही है और वह अपने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसलिए धर्मबीर के साथ साजिश रचकर उसे डोपिंग में फंसवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed