फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   milkha sing, panchayat, dharambir fail in dope test for rio olympic, rohtak, nada, olympic, rio

धावक धर्मबीर का सपना टूटा, नहीं जा पाएंगे रियो

Sun, 14 Aug 2016 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 14 Aug 2016 03:06 AM IST
विज्ञापन
milkha sing, panchayat, dharambir fail in dope test for rio olympic, rohtak, nada, olympic, rio
अनिल जैन से मिले धर्मबीर - फोटो : अमर उजाला
देश को 36 साल बाद 200 मीटर में ओलंपिक का टिकट दिलाने वाले धावक धर्मबीर सिंह का ओलंपिक खेलने का सपना टूट गया है। अब वह रियो नहीं जा पाएंगे। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने सुनवाई के बाद शनिवार को अपनी रिपोर्ट नहीं दी। बताया जा रहा है कि एंटी डोपिंग एजेंसी ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। जबकि रियो जाने के लिए धर्मबीर के पास शनिवार आखिरी दिन था। अब यदि नाडा की रिपोर्ट धर्मबीर के खिलाफ आती है और उस पर किसी तरह का प्रतिबंध लगा जाता है तो वह अगले साल वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप भी नहीं खेल पाएगा। इस तरह धर्मबीर के भविष्य का फैसला नाडा पर टिका है।
विज्ञापन


ओलंपिक का टिकट दिलाने वाले धावक धर्मबीर रियो जाने से पहले ही डोप में फंस गये। इसके बाद उन्होंने अपनी बेगुनाही के लिए नाडा में अपील की। धर्मबीर को 28 अगस्त को सुनवाई के लिए बुलाया गया, लेकिन तब तक ओलंपिक खत्म हो जाता। इस कारण भाजपा के जिले से लेकर केंद्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने मामले में हस्तक्षेप किया। जिसके बाद धर्मबीर के मामले में सुनवाई के लिए नाडा के डीजी नवीन अग्रवाल ने कमेटी का गठन किया और शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई में धर्मबीर ने अपना पक्ष रखा और खुद को बेकसूर बताते हुए अपने साथ साजिश का आरोप लगाया। हालांकि, धर्मबीर यह नहीं बता सका कि साजिश को किसने और क्यों रची? माना जा रहा था कि कमेटी अपना फैसला शनिवार को सुना देगी तो धर्मबीर के पक्ष में फैसला आने पर उसे ओलंपिक भेज दिया जाएगा। लेकिन नाडा ने शनिवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। इसी के साथ धर्मबीर का ओलंपिक जाने का सपना टूट गया। वह केवल शनिवार तक ही रियो के लिए रवाना हो सकता था। धर्मबीर के रियो नहीं जाने से केवल उसका ही नहीं, बल्कि उसके कोच डा. रमेश सिंधु का भी सपना टूट गया है। वह काफी आहत हैं। अब केवल यह आस बची है कि नाडा धर्मबीर को क्लीन चिट दे दे तो उस पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगेगा। इससे वह अगले साल वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खेल सकेगा। धर्मबीर पर यदि किसी तरह का प्रतिबंध लग जाता है तो उसकी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खेलने की उम्मीद भी टूट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed