{"_id":"660dbe8f63a67c9c9701fce4","slug":"migrant-youth-dies-due-to-deteriorating-health-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-106585-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रवासी युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रवासी युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत
Thu, 04 Apr 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार में युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उसके परिजनों का कुछ अता-पता नहीं है। पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवाकर उसके परिजनों तक पहुंचने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आधार कार्ड के जरिये मृतक की पहचान करीब 34 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, यह युवक वार्ड-11 के छोटूराम नगर स्थित एक मकान में किराये पर रहता था। बुधवार को इसकी तबीयत बिगड़ गई। नजदीकी पड़ोसी इसे संजय गांधी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर लाइनपार थाने से पुलिस अस्पताल में गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। आशीष प्रवासी मूल का है, लेकिन उसके आधार कार्ड पर दिल्ली का पता दर्ज है। उसके परिजनों का फिलहाल कुछ अता-पता नहीं है। जांच अधिकारी एचसी सचिन राठी का कहना है कि शव को 72 घंटे के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। इस समयावधि में परिजनों तक पहुंचने के प्रयास किए जाएंगे। मौत के असल कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगी।