फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Middle aged man falls from moving train near Jhadli railway, serious

Rohtak News: झाडली रेलवे के पास चलती सवारी गाड़ी से गिरा अधेड़, गंभीर

Thu, 28 Mar 2024 08:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Mar 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
Middle aged man falls from moving train near Jhadli railway, serious
साल्हावास। क्षेत्र के गांव झाडली स्थित रेलवे स्टेशन से चरखी दादरी की तरफ अप लाइन पर चलती रेलगाड़ी से एक अधेड़ व्यक्ति गिर गया। इसके बाद रेलगाड़ी आधे घंटे के लिए स्थगित रही। स्थानीय कर्मचारियों ने एंबुलेंस को फोन किया। झाड़ली एनटीपीसी पावर प्लांट से मौके पर एंबुलेंस पहुंची और गंभीर हालत में घायल को झज्जर नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जीआरएफ चरखी दादरी के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि झाडली स्टेशन मास्टर से सूचना मिली थी की गाड़ी संख्या 14715 हिसार से चलकर जयपुर की तरफ जाने वाली सवारी गाड़ी से एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति स्टेशन से एक किलोमीटर पहले चरखी दादरी की तरफ अपलाइन पर गिर गया है। इसकी हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। जीआरएफ चरखी दादरी के अधिकारी ने झज्जर संपर्क किया तब तक पीड़ित व्यक्ति को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया था। जीआरएफ इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि अधेड़ व्यक्ति की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है और अभी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed