फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Message sent to 484 property owners, wrongly rejected or reverted file, get it done today

Rohtak News: 484 प्रॉपर्टी मालिकों को भेजा मैसेज, गलत रिजेक्ट या फाइल रिवर्ट हुई तो आज करवा लें ठीक

Sun, 02 Jul 2023 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Message sent to 484 property owners, wrongly rejected or reverted file, get it done today
​शिविर में अपनी ​शिकायत बताते लोग। संवाद
रोहतक। प्रॉपर्टी टैक्स के रिकाॅर्ड में सुधार के लिए नगर निगम की तरफ से शनिवार को 20 जगह शिविर लगाए गए, जहां 485 आवेदन आए, जिनमें नाम, मोबाइल नंबर व एरिया त्रुटियों के 253 शिकायतों को दूर किया। साथ ही 3484 प्रॉपर्टी मालिकों को दो दिन में मैसेज भेजकर आग्रह किया है कि अगर उनकी फाइल गलत तरीके से रिजेक्ट या रिवर्ट की गई है तो वे रविवार को कैंपों में कागजात सहित आकर रिकाॅर्ड ठीक करवा लें।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक 22 वार्डों के 20 जगह शिविर शुरू हुए। पहले दो घंटे में कम ही लोग शिविर में आए, लेकिन बाद में संख्या बढ़ती चली गई। पिछले शिविरों की अपेक्षा ज्यादा लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ी शिकायत दी। ज्वाइंट कमिश्नर, दोनों जोनल टैक्स ऑफिसर ने अलग-अलग शिविरों में जाकर जांच पड़ताल की। गांधी कैंप में इंटरनेट को लेकर थोड़ी देर दिक्कत आई। इसके लिए निगम कार्यालय से डोंगल मंगवाए गए। खुद मेयर मनमोहन गोयल वार्ड सात में पहुंचे और लोगों से बातचीत की। उस समय तक 16 शिकायत आई थी, जिनमें ज्यादातर नाम, मोबाइल नंबर व एरिया गलत होने की थी।
विज्ञापन


शाम को आयुक्त ने की समीक्षा, मुख्य नगर योजनाकार ने दिए सवालों के जवाब
शाम पांच बजे नगर निगम कार्यालय में निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने टैक्स ब्रांच के अधिकारियों संग बैठक की, इसमें उनकी शंकाओं व सवालों के पंचकूला से आए मुख्य नगर योजनाकार केके वार्ष्णेय ने कर्मचारियों व अधिकारियों के सवालों के जवाब दिए। वार्ष्णेय ने बताया कि रिकार्ड देखकर ही प्रॉपर्टी आईडी अपडेट की जाए। लाल डोरे के अंदर की प्रॉपर्टी है तो कोर्ट की डिग्री या रजिस्ट्री से रिकार्ड का मिलान किया जाए। अगर रिकार्ड नहीं है तो आवेदनकर्ता से कोई न कोई सबूत लेकर निगम अपने रिकाॅर्ड से उसका मिलान करे। अगर लाल डोरे के अंदर किसी संपत्ति मालिक का देहांत हो गया और उसकी प्रॉपर्टी बच्चों के नाम चढ़ाई जानी है तो तहसीलदार द्वारा जारी वारिसयान रिपोर्ट मांगी जाए। उसके आधार पर नाम बदला जा सकता है। इस दौरान संयुक्त आयुक्त विजय सिंह, डीएमसी जितेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अशोक कुमार व अशोक डांगी, भवन निरीक्षक अमन व आनंद और अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed