{"_id":"6621b97ed0c0f61f5a076b76","slug":"message-of-voting-rights-given-through-voter-awareness-cycle-rally-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109614-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मतदाता जागरूकता साईकिल रैली से दिया मताधिकार का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मतदाता जागरूकता साईकिल रैली से दिया मताधिकार का संदेश
Fri, 19 Apr 2024 05:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। 66- झज्जर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव ने कहा कि 25 मई का दिन हरियाणा के मतदाताओं के लिए महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए दायित्व का निर्वहन करेंगे। एसडीएम यादव ने यह बात वीरवार को स्थानीय महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में साइकिल रैली को रवाना करने से पहले संबोधित करते हुए कही। साइकिल रैली प्रशासन व जिला खेल अधिकारी की संयुक्त सहभागिता से निकाली।
एसडीएम ने कहा कि 25 मई को होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता शिविर के साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने मौजूद सभी को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई और आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को इस बारे में जागरूक करें।
लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर चली रही स्वीप गतिविधियों के तहत महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम से पुराना तहसील रोड, बीकानेर चौक से होते हुए आंबेडकर चौक से वापिस महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में खत्म हुई है। उक्त रैली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर (लड़के व लड़कियों) एनएसएस के छात्रों ने भाग लिया है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी ललिता वर्मा सहित स्टाफ मौजूद रहे।