फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Meri Fasal Mera Byora portal launched for Kharif season 2026

Rohtak News: खरीफ सीजन 2026 के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल शुरू

Fri, 29 May 2026 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Meri Fasal Mera Byora portal launched for Kharif season 2026
रोहतक। खरीफ 2026 सीजन के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल खोल दिया गया है। धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) योजना के तहत जिला रोहतक को 10 हजार एकड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के अंतर्गत किसानों को 4500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए किसानों को धान की सीधी बिजाई करनी होगी और 15 जून 2026 तक मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कर डीएसआर विकल्प का चयन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि इस खरीफ सीजन में राज्यभर में 600 डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) मशीनें अनुदान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इन मशीनों पर किसानों को 50 प्रतिशत या अधिकतम 40 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत जिन किसानों ने पिछले वर्ष धान की फसल का पंजीकरण कराया था, वे इस बार धान के स्थान पर मक्का, कपास, दलहन, तिलहन, चारा फसल, प्याज, बागवानी, सब्जियां, एग्रोफोरेस्ट्री या खेत खाली छोड़ने पर 8000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed