फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mercury reached record 45.3 degree Celsius

Rohtak News: रिकॉर्ड 45.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Mon, 19 May 2025 03:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 03:45 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached record 45.3 degree Celsius
18सीटीके56...तिलियार झील ​स्थित लघु चड़ियाघर में धूप से अपने बच्चों को चुन्नी ओढ़ाकर बचाती महिल
रोहतक।
विज्ञापन

गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सीजन के साथ पिछले पांच साल में रविवार को रिकाॅर्ड तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह समान्य से पांच डिग्री अधिक है। यही नहीं न्यूनतम तापमान भी 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य ने तीन डिग्री अधिक रहा। आमतौर पर 23 मई तक मौसम परिवर्तनशील व गर्म रहने की संभावना है।
गर्मी मई में ही झुलसाने लगी है। अभी जून व जुलाई का महीना बाकी है। पारा पिछले कुछ दिनों से लगातार ऊपर जा रहा है। यह रविवार को अधिकतम 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले वर्ष के मुकाबले यह .3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तापमान है।
विज्ञापन

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 23 मई तक आंशिक बादल छाने, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। उत्तरी क्षेत्र के जिलों में 19 व 20 मई व दक्षिण व पश्चिमी क्षेत्रों में 21 मई को कुछ स्थानों पर हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कें और बाजार दिखे सूने, झुलस रहीं फसलें :
दोपहर को सड़कें सूनी नजर आईं। गर्मी का असर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम को ही बाजारों में दुकानों पर ग्राहक नजर आते है। फसलों पर भी बढ़ रहे तापमान का असर दिखाई दे रहा है। कपास, सब्जियों की फसलें झुलसने लगी है। कपास की फसल पर गर्मी की ज्यादा मार नजर आ रही है। दोपहर के समय सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है, जो वाहन चलाते हुए सीधी धूप और तेज हवा के संपर्क में आते हैं। दिन निकलने के साथ ही सूर्य देवता आग उगलना शुरू कर देते हैं।


पिछले पांच वर्षों के 18 मई के तापमान का ब्योरा
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2025 45.3 28.2
2024 45.0 26.0
2023 36.0 29.0
2022 42.0 25.0
2021 39.1 23.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed