फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Merchant's son kidnapped

रोहतक में व्यापारी के बेटे का अपहरण, मांगी फिरौती

Fri, 11 Oct 2013 11:27 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Fri, 11 Oct 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
Merchant's son kidnapped
काठ मंडी निवासी बारदाना व्यापारी के 18 वर्षीय बेटे को वीरवार देर शाम को कार सवार कुछ युवक गांव डोभ के पास से अगवा कर ले गए।
विज्ञापन


व्यापारी से अपहरणकर्ताओं ने पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, वारदात के कई घंटे बाद भी पुलिस लड़के का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस की नाकामी पर व्यापारी कुछ मौजिज लोगों के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और बेटे की तलाश करवाने की गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच गुड़गांव क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।


वीरवार देर शाम को काठ मंडी निवासी बारदाना व्यापारी के 18 वर्षीय बेटे को कार सवार कुछ युवक गांव डोभ के पास से अगवा कर ले गए थे। घटना का पता किशोर के परिजनों को उस वक्त लगा जब फोन पर पांच करोड़ की फिरौती मांगी गई। घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार शाम को किशोर की तलाश के लिए उसके परिजन अन्य व्यापारियों के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और अधिकारियों से मिले। मुख्यमंत्री निवासी पर तैनात अधिकारियों ने इस बारे में एसपी से बात की।
विज्ञापन


साथ ही आईजी अनिल राव ने एसपी से पूरे मामले के बारे में पता किया और किशोर की तलाश के लिए की गई कार्रवाई के बारे पूछा है। पुलिस की आठ टीमें किशोर की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-जैसे वक्त बीतता जा रहा है पीड़ित परिवार को डर है कि कहीं अनहोनी न हो जाए। वहीं, साइबर सेल की विशेष टीम यह पता लगाने में जुटी है कि जिस फोन नंबर से फिरौती मांगी गई है, उसकी लोकेशन कहां की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed