फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mentally weak young man committed suicide by falling under the bus

Rohtak News: मानसिक रूप से कमजोर युवक ने बस के नीचे आकर दी जान

Sun, 18 Aug 2024 04:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Mentally weak young man committed suicide by falling under the bus
रोहतक। लाखनमाजरा थाने क्षेत्र के नांदल रोड पर मानसिक रूप से कमजोर युवक ने बस के नीचे आकर जान दे दी। घटना के बाद पुलिस ने बस और युवक को काबू कर लिया और युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मगर युवक के परिजरों ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर था और उसने आत्महत्या की है। चूंकि वह कई दिन से इस तरह का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन

मृतक राजेश के फूफा बड़छप्पर निवासी सत्यनारायण ने बहु अकबरपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हिसार के पाबडा निवासी राजेश (25) मानसिक रूप से कमजोर था। वह शनिवार को लाखनमाजरा थानाक्षेत्र में अपनी बहन के घर आ रहा था। मगर कुछ दिन से वह आत्महत्या करने के बहाने तलाश रहा था। शनिवार को जब वह यहां आया तो वह शीतला पब्लिक स्कूल की बस के पिछले टायर के नीचे घुस गया। कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसमें परिजन ने कोई कार्रवाई करने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

वर्जन
युवक ने स्कूल बस के पिछले टायर के नीचे घुसकर जान दी है। यह जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन ने भी कोई कार्रवाई नहीं करने कीर बात कही है। चूंकि युवक को मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समरजीत, निरीक्षक, थाना लाखन माजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed