फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mentally disturbed boxer missing

Rohtak News: मानसिक रूप से परेशान बॉक्सर लापता

Mon, 15 Apr 2024 04:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed boxer missing
रजत कालीरमन उर्फ मोना।
रोहतक। हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर दलेल सिंह का छोटा बेटा राष्ट्रीय बॉक्सर रजत कालीरमन उर्फ मोना लापता हो गया है। घर से 8 अप्रैल को वह स्कूटर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छोटूराम नगर निवासी दलेल सिंह ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में शिकायत देकर कहा कि उसका छोटा बेटा रजत कालीरमन उर्फ मोना लापता हो गया है। वह बॉक्सिंग खेलता था। नेशनल और स्टेट लेवल की बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में मोना ने कई मेडल जीते हैं। वह 91 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में खेलता था। इसने 2009 में तमिलनाडु में आयोजित 42वीं यूथ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत चुका है। वर्ष 2012 में प्रथम आरएस यादव मेमोरियल सीनियर मैन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था। यहीं पर उसके साथ मुकाबले में धोखाधड़ी हुई थी। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। पीजीआई में उसका उपचार भी चल रहा था। बेटे का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल रजत कालीरमन का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed