फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mehar Singh was expert in settling disputes and disputes.

Rohtak News: आपसी झगड़े और मनमुटाव निपटाने में माहिर थे मेहर सिंह

Fri, 15 Mar 2024 04:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Mehar Singh was expert in settling disputes and disputes.
महम। वीरवार को दुर्घटना में जान गंवाने वाले मेहर सिंह का जन्म महम कस्बे के गोयत पाना में 1941 भलेराम नंबरदार के घर हुआ था। उसके बाद परिवार शहर के साथ लगते गांव किशनगढ़ में आ गया।
विज्ञापन

मेहर सिंह गांव में हुए आपसी झगड़े व मनमुटाव निपटाने में माहिर माने जाते रहेंगे। आपस में मनमुटाव व विवाद के मामले में उनको बुलाया जाता था। वह मामले को पुलिस के बजाय घर में निपटाकर दोनों पक्षों को खुश करके ही दम लेते थे। महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान मेहर सिंह नंबरदार की मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों का उनके निवास पर तांता लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन

मेहर सिंह ने बचपन में ही घर का काम संभाल लिया था। पिता की वृद्धावस्था के दौरान उनके स्थान पर नंबरदार का कार्य संभाला। 2011 में पिता की मौत के बाद नंबरदार का पद मिल गया। इस दौरान उन्होंने अनेक सामाजिक कार्यों में भाग लिया, जिससे प्रभावित होकर क्षेत्र के लोगों ने उनको महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान की जिम्मेदारी सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed