फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Meghwal reach Rohtak, said- Those who were sent to jail during emergency, they are supporting Congress

रोहतक पहुंचे केंद्रीय मंत्री मेघवाल: बोले- आपातकाल में जिनको जेल में भेजा, वही कांग्रेस का समर्थन कर रहे

Sun, 25 Jun 2023 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Jun 2023 11:17 PM IST
सार

केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अर्जुनराम मेघवाल ने मोदी कार्यकाल की उपलब्धियां  गिनाईं और कांग्रेस को कोसा। उन्होंने कहा कि आपातकाल में लोकतंत्र का गला घोंटा गया और आज वही दिन है। 

विज्ञापन
Meghwal reach Rohtak, said- Those who were sent to jail during emergency, they are supporting Congress
मंच पर बैठे केंद्रीय कानून डॉ. अर्जुनराम मेघवाल, डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश में जब आपातकाल लगा और कांग्रेस ने जिन नेताओं को जेल में भेजा, वही नेता आज कांग्रेस का समर्थन करेंगे। इसकी कभी भी कल्पना भी नहीं की थी। राजनीति का स्तर इतना गिर जाएगा, कभी सोचा भी नहीं था। यह बात केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अर्जुन राम मेघवाल ने रोहतक में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। वह रविवार शाम नई अनाजमंडी में आयोजित भाजपा की गौरवशाली भारत रैली में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपातकाल में लोकतंत्र का गला घोंटा गया और आज वही दिन है। मंच से उन्होंने पीएम और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। उन्होंने केंद्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल को बेमिसाल बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है।
विज्ञापन


वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जनता से उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि डीबीटी के माध्यम से लगभग दो लाख करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े को रोका गया है। पीएम ने देश में साढ़े 11 करोड़ शौचालयों का निर्माण करवाकर महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया। कुंभ मेले के दौरान सर्वश्रेष्ठ पांच सफाई कर्मियों के गंगाजल से पैर धोने का कार्य भी किया, इनमें तीन महिलाएं शामिल थीं। अमेरिका की संसद में पीएम का स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार आने के बाद से कोई घोटाला नहीं हुआ : बालियान

केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि भ्रष्टाचार की शुरुआत हरियाणा से ही हुई थी और हरियाणा से ही भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है। कांग्रेसराज में हम अखबार पढ़ते थे तो उस समय पहले पेज पर ही ऐसी खबर होती थीं, जिसमें कभी कॉमनवेल्थ घाेटाला तो कभी स्पैक्ट्रम घोटाला होता था। ऐसे अनेकों घोटाले हैं जो गिनवाए भी नहीं जा सकते। मोदी सरकार आने के बाद से अभी तक कोई घोटाला नहीं हुआ और न ही अभी तक इस तरह का मामला उजागर हुआ है और कभी होगा भी नहीं।


कांग्रेस संगठन तक नहीं बना पाई और भाजपा कार्यकर्ता कर रहे एक दिन में तीन- तीन रैली : धनखड़
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि देश की जनता ने फिर से तीसरी बार नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। कांग्रेस हरियाणा में संगठन तक नहीं बना पाई। इनके तीन-तीन प्रदेश अध्यक्ष आए पर आगे नहीं बढ़ पाए। दूसरी तरफ हरियाणा भाजपा आज पन्ना प्रमुख तक पहुंच गई है और भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश में एक दिन में तीन तीन रैली कर नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस में एक दो को छोड़कर किसी का सम्मान नहीं है, इसलिए कांग्रेस बिखर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed