{"_id":"6536e320f2fa8b4c9a0e4b50","slug":"meghnath-kumbhakarna-and-ahiravan-were-killed-rohtak-news-c-17-roh1020-278146-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मेघनाथ, कुंभकर्ण व अहिरावण का हुआ वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मेघनाथ, कुंभकर्ण व अहिरावण का हुआ वध
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। रामलीला मंचों पर सोमवार रात भगवान राम की मनोहारी लीलाओं का मंचन किया गया। दशहरे से एक दिन पूर्व शहर के विभिन्न छह बड़े मंचों पर कलाकारों ने मेघनाथ, कुंभकर्ण व अहिरावण के साथ राम-लक्ष्मण युद्ध का सुंदर मंचन किया। कुछ जगह लक्ष्मण शक्ति का भी प्रदर्शन किया गया। इन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। सोमवार रात आईटीआई मैदान पर रामलीला उत्सव कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में राम का लंका से युद्ध दर्शाया गया। मंच पर कलाकारों ने मेघनाथ, कुंभकर्ण व अहिरावण वध का मंचन किया। इस मंचन को आधुनिक रोशनी व ईको साउंड से और जीवन बनाने का काम किया गया। इसे देख दर्शक झूम उठे। यहां पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, अजय बंसल, सुरेश बंसल, बृज भूषण बंसल, विजय बंसल विशेष रूप से मौजूद रहे। इसी तरह लेबर चौक न्यू श्री रामलीला कमेटी के मंच पर लक्ष्मण मूर्छा लीला का मंचन हुआ। यहां मनीष ग्रोवर व रमेश खुराना मुख्य अतिथि रहे। गांधी नगर की कुकारों वाली रामलीला में लक्ष्मण मूर्छा व राम-रावण युद्ध के मंचन को सभी ने सराहा। यहां मेयर मनमोहन गोयल मुख्य अतिथि रहे। प्रताप चौक स्थित सनातन धर्म पंजाबी रामलीला में राम व रावण के बीच भीष्ण युद्ध हुआ। यहां सांसद रामचंद्र जांगड़ा मुख्य अतिथि रहे। पुराना बस स्टैंड के पास प्राचीन रामलीला के मंच पर लक्ष्मण शक्ति व कुंभकर्ण वध का मंचन हुआ। यहां आरके चौधरी, रवींद्र गर्ग, नमेश गोयल अतिथि रहे। पुरानी अनाज मंडी के श्रीकृष्णा ड्रामेटिक क्लब रामलीला मंच पर मेघनथ, कुंभकर्ण व अहिरावण का वध हुआ। यहां प्रदीप सिंहपुरिया मुख्यअतिथि रहे। लाढौत रोड की रामलीला में राम-रावण के बीच युद्ध का मंचन दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। यहां मनीष ग्रोवर, अजय बंसल व अमित सैनी अतिथि रहे।