फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Meenakshi Hooda of Rohtak became the world's number one boxer

हरियाणा की छोरी का विश्व में डंका: अपने पंच के दम से बनी दुनिया की नंबर वन बॉक्सर, पिता ऑटो चालक

Sat, 06 Jun 2026 09:35 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 06 Jun 2026 09:35 PM IST
सार

बॉक्सर मीनाक्षी हुड्डा बीते एक साल में चार अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। इसके आधार पर इस खिलाड़ी को विश्व की नंबर एक बॉक्सर घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Meenakshi Hooda of Rohtak became the world's number one boxer
मीनाक्षी हुड्डा बनी दुनिया की नंबर वन बॉक्सर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहतक जिले के गांव रुड़की की बेटी मीनाक्षी हुड्डा ने अपनी मेहनत, लगन व जज्बे से विश्व की नंबर एक बॉक्सर बन कर नई पहचान बनाई है। वर्ल्ड बॉक्सिंग फेडरेशन की नई रैंकिंग में इस खिलाड़ी ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है। अपने गांव के साथ प्रदेश व देश का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की लाडली अब चीन में अपने पंच का दम दिखाने जाएगी। चीन के गुइयांग शहर में 15 से 21 जून तक होने वाले वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026 में इस खिलाड़ी का चयन हुआ है। 

विज्ञापन


रुड़की की बॉक्सर मीनाक्षी हुड्डा बीते एक साल में चार अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। इसके आधार पर इस खिलाड़ी को विश्व की नंबर एक बॉक्सर घोषित किया गया है। बॉक्सर बेटी ने एशियन बाक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, ग्रेटर नोएडा में हुई विश्व मुक्केबाजी कप में गोल्ड मेडल व वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में सिल्वर मेडल हासिल किया। इंग्लैंड में हुई वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में मीनाक्षी ने कजाकिस्तान की अनुभवी मुक्केबाज चार बार की विश्व चैंपियन व ओलंपिक रजत पदक विजेता नाजिम काइजेबे को हराकर गोल्ड मेडल जीता। 
विज्ञापन


मीनाक्षी के नाम दर्ज हैं कई नेशनल चैंपियनशिप 
ग्रामीण अंचल की मीनाक्षी के पिता कृष्ण हुड्डा ऑटो चालक हैं। मां सुनीता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने बेटी को नामी बॉक्सर बनने की राह में किसी तरह की मुश्किल नहीं आने दी। वर्ष 2013 में मीनाक्षी ने अपने गांव में कोच विजय हुड्डा के मार्गदर्शन में बॉक्सिंग शुरू की। मीनाक्षी वर्ष 2023 व 2024 में लगातार दो बार राष्ट्रीय चैंपियन रही। इसके अलावा ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में दो बार स्वर्ण पदक जीता। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2023 की एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक, इलरोडा कप और ब्रिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed