फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Medical waste was dumped in the open, Mansarovar Hospital fined 20 thousand rupees

Rohtak News: खुले में मेडिकल वेस्ट डाला, मानसरोवर अस्पताल का 20 हजार का चालान

Mon, 01 Sep 2025 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Medical waste was dumped in the open, Mansarovar Hospital fined 20 thousand rupees
रोहतक। खुले में मेडिकल वेस्ट डालने पर नगर निगम ने मानसरोवर अस्पताल का 20 हजार रुपये का चालान काटा है। निगम की टीम ने मानसरोवर अस्पताल के कर्मचारी को खुले में बायो मेडिकल वेस्ट डालते हुए पकड़ लिया। तुरंत वीडियो व फोटोग्राफी करके अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की गई। अस्पताल प्रबंधन ने चालान राशि जमा करवा दी है।
विज्ञापन

आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा ने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर में शहर स्वच्छता अभियान-2025 चलाया गया है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी अस्पताल, क्लीनिक एवं मेडिकल स्टोर बायो मेडिकल वेस्ट का नियमों के तहत निस्तारण करे।
विज्ञापन

उधर, निगम के मुख्य सफाई अधिकारी प्रदीप कौशिक रविवार सुबह वार्ड नंबर 20 में पहुंचे और पार्षद प्रवीण कौशिक के साथ मिलकर लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया। कहा कि वे कचरा डस्टबिन में ही डालें। वहीं, मानसरोवर अस्पताल के संचालक डाॅ. बालकिशन गोयल का कहना है कि चालान काटे जाने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed