फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU's focus on providing international level facilities to players and modernizing the grounds

Rohtak News: खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने व मैदानों को आधुनिक बनाने पर एमडीयू का फोकस

Tue, 05 Nov 2024 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
MDU's focus on providing international level facilities to players and modernizing the grounds
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में मंगलवार को खेल परिषद की वार्षिक बैठक हुई। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बताया कि एमडीयू खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने, खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने व खेल मैदानों को आधुनिक बनाने पर विशेष ध्यान दे रहा है। खेल परिषद के सचिव तथा खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने बैठक में प्रस्ताव रखे।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि एमडीयू खेलों इंडिया और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन देगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन खेलों को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रहा है। बैठक में सत्र 2023-24 के खेल बजट को मंजूरी दी गई। सत्र 2024-25 के खेल कैलेंडर को स्वीकृति प्रदान की गई। कुलपति ने कहा कि एमडीयू में खेल परिसर स्थित खेल मैदानों के आधुनिकीकरण की दिशा में भी बेहतर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

आने वाले समय में महत्त्वपूर्ण पहल करेगा विश्वविद्यालय
कुलपति ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की दिशा में विश्वविद्यालय आने वाले समय में महत्त्वपूर्ण पहल करेगा। बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रमुखों और खेल परिषद के सदस्यों ने अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनूप सिंह मान, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, छात्र कल्याण प्रो. रणदीप राणा, खेल परिषद अध्यक्ष डाॅ. नरेंद्र सिंह, प्रॉक्टर प्रो. राजेश पुनिया समेत अन्य खेल परिषद सदस्यों ने अहम सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed